{"_id":"5cb59aedbdec2213ed0cd5ff","slug":"gujcet-2019-admit-card-released-know-how-to-download-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात CET 2019 के एडमिट कार्ड आज जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात CET 2019 के एडमिट कार्ड आज जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
Tue, 16 Apr 2019 02:35 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2019 के लिए हॉल टिकट अपनी आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर उपलब्ध करा दिए हैं। हॉल टिकट को सीधे gsebht.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस वर्ष CET के लिए आवेदन किया है, उन्हें GSEB वेबसाइट पर जाने और GCET 2019 के लिए अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
GCET या GUJCET 2019 का आयोजन अब 26 अप्रैल को होने वाला है, हाल ही में परीक्षा की तारीख को लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ संशोधित किया गया था। प्रारंभ में, राज्य बोर्ड ने घोषणा की थी कि GUJCET 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 10 दिन पहले किया जाएगा।
गुजरात सीईटी 2019 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें-
गुजरात सीईटी 2019 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें-
- GSEB की आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं
- मुख पृष्ठ पर बाईं ओर उपलब्ध GUJCET - हॉल टिकट टैब पर क्लिक करें
- आपको एक नए पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा, वैकल्पिक रूप से यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक है
- प्रासंगिक जानकारी जैसे डीओबी, पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
- सबमिट करें और आपका हॉल टिकट दिखाई देगा। डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसी का प्रिंट लें।
कमेंट
कमेंट X