गुजरात: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए बढ़ी आवेदन की समय-सीमा , अब 07 जुलाई तक करें पंजीकरण
Gujarat NEET PG Counselling 2023: गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा को 07 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह 30 जून को समाप्त हो रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat NEET PG Counselling 2023: गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा को 07 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह 30 जून को समाप्त हो रही थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अच्छा मौका है, वे आधिकारिक वेबसाइट - medadmgujrat.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (ACPPGMEC) गुजरात पीजी मेडिकल प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है।
प्रवेश समिति की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी 07 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पिन खरीद सकेंगे और शाम 05 बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन और सहायता केंद्र पर दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करने की तारीखें 8 जुलाई, 2023 को दोपहर 1:00 बजे तक बढ़ा दी गई हैं। ।
उम्मीदवार, जो नीट पीजी 2023 क्वालिफाई कर चुके हैं और संबंधित परिषद और गुजरात राज्य के प्रवेश नियमों के अनुसार पात्र हैं, आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क और 25,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पिन जनरेट करना होगा। एनआरआई उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से 25,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट सूची में आएगा, उन्हें गुजरात नीट पीजी 2023 काउंसलिंग में कॉलेजों की पसंद और प्राथमिकताएं भरनी होंगी। नीट पीजी 2023 रैंक, भरे गए विकल्प, उपलब्ध सीटें, आरक्षण मानदंड और अन्य कारकों के आधार पर, गुजरात पीजी मेडिकल सीट का आवंटन किया जाएगा। गुजरात पीजी मेडिकल प्रवेश 2023 के माध्यम से कुल 1285 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 668 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), और 280 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) सीटें भरी जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X