GSEB Result 2022: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम आज सुबह 10 बजे होंगे जारी
GSEB HSC Science Result 2022: गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने बताया कि कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे के बाद जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB HSC Science Result 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (GSEB) यानी गुजरात बोर्ड जल्द ही जीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 जारी करने वाला है। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गुजरात बोर्ड, जीएसईबी एचएससी साइंस 2022 का परिणाम गुरुवार, 12 मई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : GUJCET 2022 Results: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट कल होंगे जारी, यहां देख पाएंगे नतीजे
राज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर की घोषणा
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने बताया कि कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का परिणाम सुबह 10 बजे के बाद जारी किया जाएगा। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने बताया GUJCET 2022 यानी गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम भी साथ ही जारी किए जाएंगे। वहीं, जीएसईबी वाणिज्य और कला परिणाम के लिए, अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले रुझानों के अनुसार, वाणिज्य और कला के परिणाम 10 दिनों के अंतराल में जारी किए जाते रहे हैं।
12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे पांच लाख छात्र-छात्राएं
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान और अन्य संकाय के लिए बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में लगभग पांच लाख छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षाओं के आयोजन के दौरान कोविड-19 संक्रामक महामारी से बचाव संबंधी विशेष दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था।
गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम भी होंगे जारी
वहीं, गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुरुवार, 12 मई को ही गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम भी जारी किए जाएंगे। गुजसेट के रिजल्ट जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org और gsebeservice.com पर अपलोड किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने गुजरात सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में भाग लिया था वे अपने आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X