फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB 12th Science Result Soon Check Time Steps to Download GUJCET Result

Gujarat Board Results 2023: GSEB 12वीं विज्ञान संकाय के नतीजे कल! GUJCET का रिजल्ट भी आएगा

Mon, 01 May 2023 06:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 06:01 PM IST
सार

Gujarat Board 12th Science and GUJCET Results 2023: जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2023 मंगलवार, दो मई को जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात CET के रिजल्ट की तारीख, समय 2023 की घोषणा की भी है।

विज्ञापन
GSEB 12th Science Result Soon Check Time Steps to Download GUJCET Result
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान और गुजरात सीईटी रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSEB 12th Science Gujarat Board GUJCET Results 2023: जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट 2023 मंगलवार, दो मई को जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी GBSHSE ने GUJCET अर्थात गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट की तारीख, समय 2023 की घोषणा की भी है।

विज्ञापन

आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड ने GUJCET परिणाम 2023 मंगलवार, दो मई 2023 को जारी करने का निर्णय लिया है। जो छात्र गुजरात बोर्ड उच्च माध्यमिक परीक्षा विज्ञान संकाय के लिए उपस्थित हुए थे विज्ञान की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन

GSEB 12th Science & GUJCET Results 2023: दो मई को

जीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवार वॉट्सएप के माध्यम से अपने सीट नंबर का उपयोग करके अपने जीएसईबी एचएससी परिणाम और गुजसेट यानी गुजरात सीईटी के परिणाम भी देख सकते हैं। उन्हें बस अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा। बोर्ड बाद में मार्कशीट, सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी स्कूलों को भेजेगा। जीएसईबी एचएससी परिणाम डाउनलोड करने के लिए समय और चरणों की जांच करें।
 

 

Gujarat Board Results 2023: विज्ञान संकाय का आएगा परिणाम

आधिकारिक सूचना के अनुसार जीएसईबी एचएससी साइंस स्ट्रीम और मार्च-2023 में आयोजित GUJCET परीक्षा के परिणाम गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट gseb.org पर दो मई को सुबह नौ बजे घोषित की जाएगी। GSEB ने 14 से 25 मार्च, 2023 तक गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान परीक्षा 2023 का आयोजन किया और इस साल लगभग एक लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

 

विज्ञापन

Gujarat Board Results 2023: कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर जीएसईबी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज दिखाई देगा।
  4. अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  5. GUJCET 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।
  6. आप भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed