{"_id":"5a7d71b24f1c1b410b8b7f3d","slug":"graphic-era-university-students-dressed-for-the-convocation-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह के लिए डिज़ाइन किया परिधान ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह के लिए डिज़ाइन किया परिधान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीईएचयू के फैशन डिजाइन विभाग को उत्तराखंड राज्य के दीक्षांत समारोह के लिए परिधान डिजाइन करने का एक बहुत अनूठा अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर राज्य के कई अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने भी भाग लिया और फैशन डिज़ाइन प्रतियोगिता में सब ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसके दो राउंड के बाद, 5 फरवरी 2018 को वह भाग्यशाली दिन आ गया, जहां डिज़ाइन किये हुए वस्त्रों को गणमान्य व्यक्तियों के सामने पेश किया गया जिनमें राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री अशोक कुमार, चीफ एडिशनल सचिव डॉ. रणबीर सिंह, डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. सविता मोहन, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति डॉ. संजय जसोला (जीईएचयू), डॉ. विजय धमसाना (हिमालय यूनिवर्सिटी), डॉ. यू.एस. रावत (श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी), डॉ. एच एस धामी (मेडिकल यूनिवर्सिटी), डॉ. पीयूष कांत दीक्षित, प्रो. पीसी ध्यानी (श्री गुरू राम राय यूनिवर्सिटी), डॉ. अनुराग अग्रवाल एवं डॉ. बी.एम. हरबोला जैसे गणमान्य उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह के लिए जो परिधान डिजाईन किये गए वह गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसर बवर के परिधानों से प्रेरणा ले कर किए गए। वस्त्रों की यह तीन श्रेणियां गणमान्य व्यक्ति, शिक्षा संकाय एवं छात्रों के लिए तैयार की गई थी। परिधान को तैयार करने के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में राज्य के फूल ब्रह्मकमल , राज्य के पक्षी मोनाल, गढ़वाल रेजिमेंट के रंग, ऐपान, लोटस मोटिफ सरस्वती चौकी, रोडोडेंड्रोन और जौनसर के पारंपरिक वस्त्रों को ध्यान में रख कर किये गए। दीक्षांत समारोह के परिधान, सदरी (आधा जैकेट), कैप और उत्तराखंड के पटका से इंस्पायर्ड हैं। फैशन डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों के प्रयास को समारोह में शामिल सभी लोगों द्वारा सराहा गया।

कमेंट
कमेंट X