फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Graphic Era University appeared in the cultural colors of fourteen countries

चौदह देशों के सांस्कृतिक रंगो में सराबोर दिखी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी

Tue, 25 Jul 2017 11:06 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Tue, 25 Jul 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era University appeared in the cultural colors of fourteen countries
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में चौदह देशों के छात्र छात्रों को एक दूसरे की विभिन्न सांस्कृतियों के बारे में जानने औऱ समझने का मौका मिला। ये मौका था ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के अनूठे कार्यक्रम Universal Hues का| इस कार्यक्रम में ब्रिटेन और कनाडा सहित चौदह देश के छात्र छात्रों ने हिस्सा लिया| शैक्षिक आदान प्रदान के लिए किए गठबंधनों के तहत ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय  एवं ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, चीन आदि देशों में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम में जाते रहते है और इन देशों के छात्र भी अध्ययन के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप के दोनों विश्वविद्यालय में
विज्ञापन

आते रहते हैं |

Universal Hues कार्यक्रम का आगाज़ ग्राफिक एरा में पढ़ रहे और यहां से इंटर्नशिप कर रहे विदेशी छात्रों ने होटल मैनेजमेंट विभाग में अपने अपने देशों के लज़ीज़ व्यंजन बना कर किया ,जहां ग्राफिक एरा के छात्रों ने अपने हाथो में डमी पासपोर्ट लिए। ब्रिटेन ,कनाडा, चीन, ब्राज़ील, स्विट्ज़रलैंड, पोलैंड, इजिप्ट, नाइजीरिया, वियतनाम, मौरक्को, ताईवान, लीबिया, अंगोला के छात्रों द्वारा लगाए गए स्टालों के सामने लम्बी कतार में लोग नज़र आए। यही नहीं, व्यंजन का लुत्फ़ उठाने के लिए छात्रों को इन देशों के प्रतिनिधियों से वीसा भी लेना पड़ा|
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य एक दूसरे के संस्कृति को जानने के साथ साथ वैश्विक एकता को समझना था। विश्वविद्यालय के बी. टेक के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी देशों के छात्र छात्रों ने एक दूसरे के देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को पेश किया। जहां एक ओर भारतीय छात्र टैंगो और जैज़ करते दिखे वहीं विदेशी छात्र इंडियन क्लासिकल नृत्य पेश करते नजर आए| कार्यक्रम में ग्राफिक एरा ग्रुप के संरक्षक श्री आर.सी.घनशाला, महानिदेशक डॉ.ए .के अवस्थी, कुलाधिपति डॉ आर.सी.जोशी और इंटरनेशनल अफेयर के डीन डॉ डी.पी गंगगोदकर अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed