NTA GPAT Results 2023: जल्द जारी होगा जीपैट का रिजल्ट; जानें कब-कहां करना होगा चेक
NTA GPAT Results 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानी जीपैट (GPAT) के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विस्तार
NTA GPAT Results 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानी जीपैट (GPAT) के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जारी किए जाएंगे।
22 मई, 2023 को एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया। एक जून, 2023 को इसकी अस्थायी उत्तर कुंजी को सार्वजनिक किया गया था। अब उस पर आवेदकों की आपत्तियों और चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम GPAT उत्तर कुंजी 2023 को सार्वजनिक किया जाएगा। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2023 के साथ, जीपैट फाइनल आसंर की भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानी जीपैट (GPAT) के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किए जा सकने वाले स्कोर कार्ड सार्वजनिक किए गए परिणामों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी मेल आईडी और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
कमेंट
कमेंट X