फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Govt to develop Marathi language varsity at Riddhapur into global institution: Fadnavis

Fadnavis: सरकार करेगी रिद्धपुर के मराठी भाषा विवि का वैश्विक विकास, महानुभाव तीर्थस्थलों को भी संवारने पर जोर

Sat, 25 Oct 2025 06:28 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सरकार रिद्धपुर का मराठी भाषा विश्वविद्यालय दुनिया में एक प्रसिद्ध और अच्छा संस्थान बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Govt to develop Marathi language varsity at Riddhapur into global institution: Fadnavis
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि सरकार अमरावती जिले के रिद्धपुर में स्थित मराठी भाषा विश्वविद्यालय को दुनिया में एक प्रसिद्ध और बेहतरीन संस्थान बनाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


नासिक में आयोजित 38वें अखिल भारतीय महानुभाव परिषद सम्मेलन में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि रिद्धपुर तीर्थस्थल ने मराठी भाषा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य सरकार महानुभाव संप्रदाय के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

फडणवीस: ज्ञानेश्वरी ने मराठी को शास्त्रीय बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा, "सर्वज्ञ चक्रधर स्वामी ने आम आदमी का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया और समाज में समानता का उपदेश दिया। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मराठी भाषा को समृद्ध बनाया और एक शास्त्रीय भाषा के रूप में इसकी नींव को मजबूत किया।"

फडणवीस ने कहा कि 'लीलाचरित्र' और 'ज्ञानेश्वरी' जैसे पुराने ग्रंथों ने मराठी भाषा को शास्त्रीय बनाने में मदद की, क्योंकि ये ग्रंथ महाराष्ट्र की भूगोल, इतिहास और संस्कृति को दिखाते हैं।

मराठी विश्वविद्यालय के विकास पर सरकार का जोर

उन्होंने कहा, "कई आक्रमणों के बावजूद, महानुभाव दर्शन फलता-फूलता रहा और पूरे राज्य, देश और यहां तक कि अफगानिस्तान तक फैला। इस संप्रदाय ने समानता और सद्भाव के आदर्शों को निरंतर बनाए रखा है, जो आज भी राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

फडणवीस ने कहा कि सरकार ने महानुभाव संप्रदाय के प्रमुख तीर्थस्थलों को बेहतर बनाने की शुरुआत की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मराठी भाषा विश्वविद्यालय को दुनिया में प्रसिद्ध बनाने की कोशिश कर रही है।

परिषद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन करंजेकर बाबा ने कहा कि फडणवीस की मदद से उनकी कई योजनाएं आगे बढ़ीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महानुभाव तीर्थस्थलों के विकास के लिए पैसा मंजूर किया है और मराठी भाषा विश्वविद्यालय में दाखिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed