{"_id":"602cb3d38ebc3ee90b47da12","slug":"govt-school-in-ludhiana-closed-as-15-students-2-staff-members-contract-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के इस शहर में दो मार्च तक बंद हुआ सरकारी स्कूल, जानिए वजह","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पंजाब के इस शहर में दो मार्च तक बंद हुआ सरकारी स्कूल, जानिए वजह
Wed, 17 Feb 2021 11:42 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना शहर में दो मार्च तक एक सरकारी स्कूल को बंद कर दिया गया है। यहां दो सीनियर स्टाफ और 15 विद्यार्थियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सरकारी स्कूल को 2 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह आदेश लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने दिया है। दरअसल, चौनटा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बंद रखने का आदेश हुआ है। कोरोना पॉजिटिव सभी छात्रों और स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय विद्यालयों में बढ़ी विद्यार्थियों की उपस्थिति, 67 फीसदी बारहवीं के छात्र ले रहे हैं कक्षाएं
विज्ञापन
आपको बता दें कि सूबे में पांचवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 7 जनवरी से फिर से स्कूलों को खोल दिया गया है। कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सूबे में इसी महीने के पहले हफ्ते से पहवी और दूसरी क्लास के लिए भी स्कूलों को खोल दिया गया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंगला ने फरवरी के पहले हफ्ते से पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नर्सरी दाखिलाः स्कूलों पर नजर रखेगा मॉनिटरिंग सेल, शिकायतों का जल्द होगा समाधान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में पंजाब में कोरोना वायरस के 2,357 सक्रिय मामले हैं।
कमेंट
कमेंट X