फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs in Indian Army Airforce Navy vacancies in Defence Ministry of India

रक्षा मंत्रालय में दो लाख से ज्यादा पद, देश की तीनों सेनाओं में हैं नौकरी के अवसर

Mon, 03 Feb 2020 02:33 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 03 Feb 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Govt Jobs in Indian Army Airforce Navy vacancies in Defence Ministry of India

देश में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं। इसके लिए दिन रात कोशिश और मेहनत करते हैं। इनमें से लाखों युवा ऐसे हैं जो देश की सेना में नौकरी पाना चाहते हैं। फिर चाहे वो भारतीय थल सेना हो, भारतीय वायुसेना या फिर नौसेना। समय-समय पर इन विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार (रक्षा मंत्रालय) द्वारा अधिसूचनाएं भी निकाली जाती हैं। लेकिन अब भी इन विभागों में करीब दो लाख पद खाली हैं।

विज्ञापन


इस बारे में खुद सरकार ने जानकारी दी है। सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद यसो नाइक ने इस बारे में बताया। राज्यसभा में उन्होंने जानकारी दी कि रक्षा मंत्रालय में इस समय दो लाख से ज्यादा पद खाली हैं। 
विज्ञापन


नाइक ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि रक्षा मंत्रालय में खाली पदों की कुल संख्या 2,39,740 है। इनमें से 3782 पद समूह क के, 34289 पद समूह ख के और 2,01,669 अन्य पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : यहां खुलेगा देश का पहला राष्ट्रीय पुलिस विवि, इन कोर्सेज की होगी पढ़ाई


रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने जानकारी दी है कि सेना में अधिकारियों के 6867 पद तथा जीसीओ एवं ओआर के 36517 पद रिक्त हैं।

किस सेना में कितने खाली पद

राज्यसभा में मंत्री नाइक द्वारा दी जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना में अधिकारियों के 1500 पद और नौसैनिकों के 15590 पद रिक्त हैं। वहीं, भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के 425 पद तथा वायुसैनिकों के 10425 पद रिक्त हैं।

ये भी पढ़ें : Budget 2020: देश के बजट में शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र को क्या-क्या मिला

इन खाली पदों की जानकारी देते हुए रक्षा राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि ये रिक्तियां कब तक भरी जाएंगी, इसके बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed