फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Government will give National Award to those who prepare good teachers like presidential award

अच्छे शिक्षक तैयार करने वालों को राष्ट्रपति पुरस्कार की तर्ज पर नेशनल अवार्ड देगी सरकार

Wed, 28 Aug 2019 05:42 AM IST
Nilesh Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 05:42 AM IST
सार

  • देश के 20 शिक्षकों को बेस्ट टीचर एजुकेटर अवार्ड देने की है योजना 
  • दो प्रकार के अवार्ड: डिप्लोमा लेवल और डिग्री लेवल टीचर एजुकेटर  
  • अवार्ड में शिक्षक को 25 हजार रुपये नगद और सर्टिफिकेट मिलेगा

विज्ञापन
Government will give National Award to those who prepare good teachers like presidential award
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file

विस्तार

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार की तर्ज पर पहली बार शिक्षकों को शिक्षण देने वाले शिक्षकों को भी अवार्ड मिलेगा। केंद्र सरकार पहली बार बीएड कॉलेजों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से देश के 20 शिक्षकों को बेस्ट टीचर एजुकेटर अवार्ड देगी। राष्ट्रपति अवार्ड की तर्ज पर नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों के शिक्षक खुद अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अवार्ड के लिए ऑनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राज्य सरकार, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय संगठन, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर राष्ट्रपति प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर नेशनल टीचर अवार्ड देकर सम्मानित करते हैं। हालांकि बीएड कॉलेजों में शिक्षकों को तैयार करने वाले शिक्षकों को कोई अवार्ड नहीं मिलता था। 
विज्ञापन


बीएड कॉलेजों के शिक्षकों को प्रोत्साहित करने, इनोवेशन के क्षेत्र में बढ़ाने के उदेश्य से पहली बार बेस्ट टीचर एजुकेटर अवार्ड 2019 देने की योजना बनायी गई है। योजना का खाका एनसीटीई के माध्यम से देश के सभी राज्यों और मान्यता प्राप्त 19 हजार बीएड कॉलेजों के साथ साझा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवार्ड पांच रीजन में बांटा

बेस्ट टीचर एजुकेटर अवार्ड 2019 कुल 20 शिक्षकों को मिलेगा। इसें पांच रीजन के आधार पर (नार्थ, वेस्ट, ईस्ट, साउथ रीजन) बांटा गया है। अवार्ड दो प्रकार डिप्लोमा लेवल टीचर एजुकेटर और डिग्री लेवल टीचर एजुकेटर  होंगे। बेस्ट टीचर एजुकेटर अवार्ड 2019 में शिक्षक को 25 हजार रुपये कैश, सर्टिफिकेट मिलेगा। 

गलत जानकारी देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई 

एनसीटीई के मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों में लगातार 10 साल से पढ़ाई करवा रहे शिक्षक इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवदेन भर सकते हैं। हालांकि उनकी उम्र पांच सितंबर 2019 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवदेन पत्र के साथ अपने काम का डॉक्यूमेंटरी प्रूफ भी देना होगा।

इसके अलावा कम से कम दो इंनावेशन या इक्सपेरिमेंटल टीचिंग प्रैक्टिस की जानकारी भी देनी जरूरी है। यदि कोई शिक्षक आवेदन पत्र में गलत जानकारी देता है और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed