फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Government released list of 45 districts where Javahar Navoday Vidayalayas are yet to open

देश के इन 45 जिलों में खोले जा सकते हैं जवाहर नवोदय विद्यालय

Tue, 02 Jul 2019 04:47 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 02 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Government released list of 45 districts where Javahar Navoday Vidayalayas are yet to open
नवोदय विद्यालय - फोटो : amar ujala

बड़े निजी स्कूलों के बावजूद भारत के लाखों ऐसे पैरेंट्स हैं, जो अपने बच्चों को सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में पढ़ाना चाहते हैं। इसका एक बड़ा कारण है कि जवाहर नवोदय विद्यालयों आवासीय हैं और यहां निःशुल्क शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। साथ ही इन स्कूलों का रिजल्ट भी काफी अच्छा होता है। लेकिन कई पैरेंट्स अपना ये सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि आज भी कई जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय हैं ही नहीं। अब केंद्र सरकार ने देश में 45 ऐसे जिलों को चिन्हित किया है जहां जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने हैं।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने चल रहे लोकसभा सत्र में इस बात की जानकारी दी है। रमेश पखरियाल निशंक ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार देश के उन हिस्सों में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की इच्छुक है जहां ये नहीं हैं। इसके जवाब में निशंक ने कहा कि सरकार ने ऐसे 45 जिले चिन्हित कर रखे हैं जहां जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने हैं। ग्रामीण इलाकों के होनहार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए ये विद्यालय खोले जाएंगे। हर नवोदय विद्यालय में 75 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाकों के होनहार बच्चों से भरे जाने का नियम भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं वो 45 जिले जहां नवोदय विद्यालय खोले जाने हैं

जिले का नाम राज्य NVS क्षेत्रीय कार्यालय
लोहित अरुणाचल प्रदेश शिलॉन्ग
क्रादादी अरुणाचल प्रदेश शिलॉन्ग
सियांग अरुणाचल प्रदेश शिलॉन्ग
लोअर सियांग अरुणाचल प्रदेश शिलॉन्ग
अपर सुबानसिरि अरुणाचल प्रदेश शिलॉन्ग
कालिमपोंग पश्चिम बंगाल पटना
पूर्वी वर्धमान पश्चिम बंगाल पटना
झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल पटना
सोनितपुर असम शिलॉन्ग
चराईदेव असम शिलॉन्ग
माजुली असम शिलॉन्ग
द. सलमारा मानाकाचर  असम शिलॉन्ग
प. करबियांगलांग असम शिलॉन्ग
होजई असम शिलॉन्ग
चरखी दादरी  हरियाणा जयपुर
थाणे महाराष्ट्र पुणे
थौबाल मणिपुर शिलॉन्ग
जिरीबम मणिपुर शिलॉन्ग
फेरजोल मणिपुर शिलॉन्ग
कामजोंग मणिपुर शिलॉन्ग
कैंगपोकपी मणिपुर शिलॉन्ग
तेंगनौपाल मणिपुर शिलॉन्ग
नोनी मणिपुर शिलॉन्ग
नोकलक नागालैंड शिलॉन्ग
मनचेरियल तेलंगाना हैदराबाद
निर्मल तेलंगाना हैदराबाद
आदिलाबाद तेलंगाना हैदराबाद
सिरिसिला तेलंगाना हैदराबाद
जगितयाल तेलंगाना हैदराबाद
पेड्डापल्ली तेलंगाना हैदराबाद
केठागुदेम तेलंगाना हैदराबाद
महबूबनगर तेलंगाना हैदराबाद
वानापारथी तेलंगाना हैदराबाद
जोगुलंबा गडवाल तेलंगाना हैदराबाद
संगा रेड्डी तेलंगाना हैदराबाद
मेढक तेलंगाना हैदराबाद
यादाद्री तेलंगाना हैदराबाद
सूर्यापेट तेलंगाना हैदराबाद
निजामाबाद तेलंगाना हैदराबाद
वक्राबाद तेलंगाना हैदराबाद
मेडाचल तेलंगाना हैदराबाद
जय शंकर भूपालापल्ली तेलंगाना हैदराबाद
महबूबाबाद तेलंगाना हैदराबाद
वारंगल ग्रामीण तेलंगाना हैदराबाद
जनगॉव तेलंगाना हैदराबाद
 

रमेश पोखरियाल निशंक ने आगे कहा कि नवोदय विद्यालय खोलने का निर्णय राज्य सरकार के हाथ में होता है। अगर राज्य सरकार जिलों में नवोदय विद्यालय खोलना चाहती है, तो उसे स्कूल के लिए मुफ्त में जमीन देनी होगी। अगर शुरुआत में जमीन न मिले, तो अस्थाई भवन की व्यवस्था भी राज्य सरकार को करनी होगी। लेकिन फिर जल्द ही स्कूल के अपने भवन के लिए जमीन मुहैया करानी होगी।

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित 45 जिलों में नवोदय विद्यालय खोले जाने का अभी कोई समय निर्धारित नहीं है। यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है। जब राज्य सरकारें इच्छा जाहिर करेंगी और जमीन की व्यवस्था करेंगी, जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed