{"_id":"5ecf71cddf1ff97a1b76b64a","slug":"government-job-for-464-multi-tasking-staff-mts-posts-last-date-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 28 May 2020 01:56 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 May 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सरकारी नौकरी खोज रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। 464 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख जून में है। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन सरकारी नौकरियों के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी BECIL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 16341 रुपये का वेतन मिलेगा। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास होनी चाहिए और उनको जिस पद के लिए नौकरी निकली हुई है उसमें दो साल का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के नाम एप्लीकेशन फीस भरने के लिए डिमांड ड्राफ्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन
जनरल अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये और एससी/एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अभ्यर्थी 15 जून तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों पर चयन टेस्ट और साक्षात्कारा के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें