फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Google One Free Subscription for Indian students for year; Know complete details here

Google One: स्टूडेंट्स के पास मुफ्त में AI टूल्स सीखने का मौका, फ्री में मिल रहा 19,500 रुपये का सब्सक्रिप्शन

Wed, 16 Jul 2025 05:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

Google One Free Subscription: गूगल ने घोषणा की है कि वह भारत के कॉलेज स्टूडेंट्स को अपने प्रीमियम गूगल एआई प्रो प्लान का एक साल का सब्सक्रिप्शन निःशुल्क देगा। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 19,500 रुपए सालाना है।
 

विज्ञापन
Google One Free Subscription for Indian students for  year; Know complete details here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Google One Student Plan: एआई लगभग हर क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में आज के युवाओं को इससे जुड़े ज्ञान और कौशल सीखने का आवश्यकता है। गूगल Veo 3 सहित अपने कई दमदार एआई टूल्स मार्केट में उतार चुका है। छात्रों के पास इन टूल्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में पाने का शानदार अवसर है।

विज्ञापन


गूगल ने घोषणा की है कि वह भारत के कॉलेज स्टूडेंट्स को अपने प्रीमियम गूगल एआई प्रो प्लान का एक साल का सब्सक्रिप्शन निःशुल्क देगा। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 19,500 रुपए सालाना है। इसके तहत छात्रों को एडवांस्ड एआई टूल्स सीखने और इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

कौन से छात्र ले सकते हैं लाभ?

इस ऑफर का लाभ भारत के निवासी और 18 साल से ऊपर की आयु वाले कॉलेज स्टूडेंट्स ही उठा सकते हैं। छात्र के पास उसका पर्सनल गूगल अकाउंट होना चाहिए और कोई वैध यूनिवर्सिटी ईमेल आईडी या छात्र पहचान पत्र होना चाहिए। ऑफर सिर्फ 15 सितंबर 2025 तक वैलिड है। इस प्लान में स्टूडेंट्स को जेमिनी 2.5 Pro जैसे एडवांस्ड AI टूल्स, 2TB क्लाउड स्टोरेज से लेकर वीडियो बनाने के लिए Veo 3 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

क्या-क्या मिलेगा और उससे क्या फायदा है?

  • Gemini 2.5 Pro और Deep Research AI मॉडल्स का एक्सेस
  • Veo 3 के जरिए वीडियो जेनरेशन की सुविधा
  • Veo 2 (Whisk) में इमेज-टू-वीडियो फीचर्स पर हाई लिमिट
  • Veo 3 Fast का सीमित उपयोग
  • Flow और Whisk प्लेटफॉर्म्स पर 1,000 AI क्रेडिट्स प्रति माह
  • NotebookLM में 5 गुना ज्यादा ऑडियो ओवरव्यू, नोटबुक बनाने की सुविधा
  • Google Docs, Sheets और Slides में Gemini AI का डायरेक्ट इंटीग्रेशन
  • Google Drive, Gmail और Photos के लिए 2TB क्लाउड स्टोरेज
विज्ञापन

इन टूल्स से स्टूडेंट्स को क्या लाभ होगा?

  • जेमिनी 2.5 प्रो: ये गुगल का सबसे पावरफुल एआई मॉडल है। इससे छात्रों को कोडिंग प्रॉब्लम को सॉल्व करने, निबंध लिखने, परीक्षा की तैयारी करने और यहां तक की जॉब इंटरव्यू की तैयारी करने में भी मदद मिल सकती है।
  • जेमिनी लाइव: इस फीचर में रियल-टाइम में बातचीत और ब्रेनस्टॉर्मिंग की सुविधा मिलती है। इससे छात्रों को कॉन्फिडेंस के साथ अपनी स्किल्स सुधारने में मदद मिलेगी।
  • 2TB क्लाउड स्टोरेज: इसकी मदद से छात्र असाइनमेंट्स, प्रोजेक्ट्स और दूसरी फाइल्स को आसानी से स्टोर कर सकेंगे।
  • Veo 3 फास्ट: इसकी मदद से टेक्स्ट और इमेज से 8 सेकंड की फोटोरियलिस्टिक वीडियो बनाई जा सकती है। यह क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में काम आएगा।
  • NotebookLM: यह फीचर स्टूडेंट्स को टेक्स्टबुक्स एनालिसिस करके नोट्स बनाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, छात्र इसकी मदद से अपने स्टडी मेटिरियल को पॉडकास्ट में बदल सकते हैं।
  • डीप रिसर्च: यह टूल डिटेल्ड एकेडमिक रिपोर्ट्स और रिसर्च प्रोजेक्ट्स में मदद करेगा।
  • गूगल वर्कस्पेस में एआई इंटीग्रेशन: जीमेल, डॉक्स और शीट्स जैसे ऐप्स में जेमिनी एआई की मदद से स्टूडेंट्स लिखने, डेटा एनालिसिस और ऑर्गनाइजेशन में तेजी ला सकते हैं।
  • व्हिस्क एनिमेट: गूगल का यह फीचर स्टूडेंड्स के क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद यूजफुल हो सकता है। इसकी मदद से स्टूडेंट्स एक स्टिल इमेज को वीडियो में बदल सकते हैं। 

फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं?

  • Google One वेबसाइट पर जाएं और अपने पर्सनल Google अकाउंट से साइन-इन करें।
  • SheerID के माध्यम से स्टूडेंट वेरिफिकेशन करें।
  • आप कॉलेज ईमेल आईडी या स्टूडेंट ID कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • गूगल आपकी जानकारी को वेरिफाई करेगा और आपकी पात्रता दिखाएगा।
  • अगर योग्य पाए गए, तो आपको कोई पेमेंट मेथड (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) जोड़ना होगा।
  • फ्री ट्रायल खरीद प्रक्रिया को पूरा करें और नया AI Pro सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा।
  • यह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक वैध है। इसके बाद यह सुविधा फ्री में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed