फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Google Doodle Celebrates Physicist and Meteorologist Anna Mani’s 104TH Birth Anniversary News in Hindi

Google Doodle: जानें भारत की मौसम महिला अन्ना मणि के बारे में, जिन्हें समर्पित है आज गूगल का डूडल

Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

भारतीय मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणि को 'भारत की मौसम महिला' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होने भारत के लिए मौसम का अवलोकन करने वाले उपकरणों के डिजाइन में अहम योगदान दिया था।

विज्ञापन
Google Doodle Celebrates Physicist and Meteorologist Anna Mani’s 104TH Birth Anniversary News in Hindi
Google Doodle - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गूगल का डूडल हमेशा ही अपनी बेहतरीन कलाकारी अलग-अलग दिनों पर समाज के विकास में योगदान देने वाले शख्सियतों को सम्मान देते रहता है। आज भी गूगल ने ऐसा ही एक खास डूडल शेयर किया है। 23 अगस्त, 2022 को गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से भारतीय मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणि को उनके 104वें जन्मदिन पर सम्मान दिया है। आइए इस खबर में जानते हैं कि कौन थीं अन्ना मणि और क्यों भारत के लिए वह इतनी खास हैं...

विज्ञापन

कौन थीं अन्ना मणि?
भारतीय मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणि को 'भारत की मौसम महिला' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने भारत के लिए मौसम का अवलोकन करने वाले उपकरणों के डिजाइन में अहम योगदान दिया था। ये उपकरण आज भी देश के मौसम के हाल को जानने और इसका पूर्वानुमान लगाने में अहम योगदान देते हैं। इसी योगदान के कारण ही आज देश में मौसम के पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में हुआ जन्म
अन्ना मणि का जन्म  केरल के पीरूमेडू में 23 अगस्त, 1918 को हुआ था। उन्होंने  1939 में चेन्नई (मद्रास) के प्रेसिडेंसी कॉलेज से भौतिक और रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पीरियल कॉलेज, लंदन से मौसम संबंधी उपकरणों की विशेषज्ञता भी हासिल की। इसके बाद साल 1948 में उन्होंने भारत वापस आ कर मौसम विभाग में नौकरी की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान कई शोध भी लिखें। उन्होंने ओजोन परत पर भी रिसर्च किया था। 

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग में उप महानिदेशक
मौसम वैज्ञानिक अन्ना मणि को वर्ष 1969 में भारतीय मौसम विभाग में उप महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद साल 1976 में वह इस उप निदेशक के पद से रिटायर हुईं। उन्हें साल 1987 में उनके योगदान के लिए INSA K. R. Ramanathan Medal से सम्मानित किया गया। केरल के तिरुवनंतपुरम में 16 अगस्त, 2001 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed