Goa Board 10th Result Declared: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 92.75 फीसदी रहा परिणाम, ऐसे करें चेक
Goa Board 10th Result Declared: जिन छात्रों ने गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GBSHSE Class 10 Goa Board SSC Result 2022 Out: गोवा बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की ओर से कक्षा 10वीं नतीजे (Goa Class 10 Result) बुधवार, एक जून को 5:30 बजे घोषित किए गए हैं।
जिन छात्रों ने गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम देख सकते हैं। गोवा एसएससी परीक्षा 2022 का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।
Goa SSC Result : 18,869 परीक्षार्थी पास
इस साल गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 20,345 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 18,869 परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इसके साथ ही बोर्ड का पास प्रतिशत भी पिछले साल के मुकाबले गिरा है। पिछले साल ओवरऑल पास प्रतिशत 99.72 फीसदी था जोकि इस बार 92.75 रह गया है।
GBSHSE HSSC Result : 21 मई को हुए थे जारी
इससे पहले गोवा बोर्ड (GBSHSE) की ओर से एचएसएससी यानी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम शनिवार, 21 मई को जारी किए गए थे। इस साल गोवा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की थी। गोवा बोर्ड एसएससी ( GBSHSE SSC) बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था।
Goa Board Result 2022: बीते साल क्या रहा था परिणाम?
बीते साल 2021 में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए गोवा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया था। इस वजह से छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार कर सफल घोषित किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम 19 जुलाई, 2022 को जारी किए गए थे और इसमें 99.40 फीसदी छात्र सफल रहे थे।
Goa Board Result 2022: कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट?
- सबसे पहले GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के परिणाम से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X