फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Goa Board Result 2025: Goa Board 12th Exam Result Date Announced, Know How to Check Scorecard

Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम की तारीख घोषित, जानें चेक करने का आसान तरीका

Wed, 26 Mar 2025 12:25 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 26 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड ने एचएसएससी 12वीं का रिजल्ट 27 मार्च शाम 5 बजे घोषित किया। यह परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
Goa Board Result 2025: Goa Board 12th Exam Result Date Announced, Know How to Check Scorecard
Goa Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

Goa Board Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने 2025 के HSSC 12वीं का परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। गोवा बोर्ड के छात्र 27 मार्च 2025 को शाम 5 बजे अपनी 12वीं की परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (gbshse.gov.in) से चेक कर सकेंगे। यह परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी।  
विज्ञापन

Goa Board Result 2025: कल शाम 5 बजे घोषित होने रिजल्ट

गोवा बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि 12वीं के परिणाम 27 मार्च को घोषित होंगे। छात्र और छात्राएं अपनी मार्कशीट को गोवा बोर्ड की वेबसाइट (gbshse.gov.in) से चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही टॉप स्कोरर्स की सूची भी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। पिछले वर्ष फरवरी 2024 में 17511 अभ्यर्थी (नियमित श्रेणी) उपस्थित हुए, जिनमें से 14884 उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 85.00% रहा।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्कूल 29 मार्च से service1.gbshse.in पर स्कूल लॉगिन पोर्टल से समेकित गोवा HSSC 2025 परिणाम (Consolidated Marksheet)  डाउनलोड कर सकेंगे। गोवा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 राज्य के 20 परीक्षा केंद्रों पर 10 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गई थी। गोवा एचएसएससी परीक्षा 2025 के लिए नियमित श्रेणी से कुल 17,686 छात्र उपस्थित हुए। इसमें कला स्ट्रीम से 4,068, वाणिज्य से 5,085, विज्ञान से 6,086 और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से 2,447 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- 12वीं के बाद अब 10वीं के नतीजों का इंतजार! पिछले पांच वर्षों में ये रहा पैटर्न

यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

पासिंग मार्क्स और पूरक परीक्षा

गोवा बोर्ड के परिणामों में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि छात्र इस अंक सीमा तक नहीं पहुंच पाते, तो उन्हें पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के बारे में 27 मार्च को रिजल्ट के दिन विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Goa Board HSSC Result 2025: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (gbshse.gov.in) पर जाएं।  
  • होमपेज पर "Recent Announcements" सेक्शन देखें।  
  • इसके बाद 'Goa Board 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।  
  • अपना सीट नंबर या रोल नंबर भरें और कैप्चा सॉल्व करें।  
  • अब 'Submit' पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • विवरण ध्यान से जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।  
  • भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed