फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th Result 2025: When Will Relesed matric results, know date time direct link to download

Bihar Board 10th Result 2025: 12वीं के बाद अब 10वीं के नतीजों का इंतजार! पिछले पांच वर्षों में ये रहा पैटर्न

Fri, 28 Mar 2025 11:24 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 28 Mar 2025 11:24 AM IST
सार

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट मंगलवार 25 मार्च को जारी कर दिया, नतीजे घोषित होने के बाद अब 10वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नतीजे देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2025: When Will Relesed matric results, know date time direct link to download
Bihar Board 10th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड ने 25 मार्च को 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के लगभग 40 दिनों के इंतजार के बाद रिजल्ट जारी किया है। इस बार भी सबसे पहले रिजल्ट देने का ताज बिहार बोर्ड को ही मिला है। 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, अब कक्षा 10 के छात्र भी बेसब्री से अपने रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025) का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कब जारी करेगा।

विज्ञापन


17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुई परीक्षा
इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच हुई थी। अब छात्रों को बस रिजल्ट का इंतजार है, जिसे लेकर कई तरह की अनुमान लगाए जा रहे हैं। बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम की तारीख और समय 2025 की घोषणा (Bihar Matric Result 2025 Expected Date) आधिकारिक एक्स अकाउंट पर की जाएगी। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10 के परिणाम, टॉपर्स और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

और भी पढ़ें:- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, शीर्ष तीन पर विज्ञान संकाय का कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं के नतीजे (BSEB Matric Result 2025) अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा होने के बाद छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Board 2025: पिछले वर्षों में 10वीं का रिजल्ट

साल परीक्षा तिथि रिजल्ट
2024 15 फरवरी से 23 फरवरी तक 31 मार्च
2023 14 फरवरी से 22 फरवरी तक 31 मार्च
2022 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 31 मार्च
2021 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 5 अप्रैल
2020 17 फरवरी से 24 फरवरी तक 26 मई

BSEB Bihar Board Result 2025 Download: बीएसईबी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं के नतीजे घोषित करने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे तेज परिणाम चेक कर पाएंगे। यहां छात्रों को अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम की घोषणा होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com. पर जाएं।
  • यहां बोर्ड/बोर्ड परिणाम वाले अनुभाग पर जाएं।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से अपना बोर्ड, यानी बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed