Goa Board HSSC Result Out: गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट जारी, 95.46% परीक्षार्थी रहे सफल
Goa Board HSSC Result 2023 Out: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने HSSC बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। रिजल्ट सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goa Board HSSC Result 2023 Out: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने HSSC बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। रिजल्ट सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है।
गोवा बोर्ड टर्म-2 रिजल्ट यहां है और बोर्ड 08 मई को टर्म-1 और टर्म-2 के कंबाइंड रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार जो गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम जीबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर और results.gbshsegoa.net पर देख सकते हैं।
Goa Board 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.net पर जाएं। -
होम पेज पर गोवा एचएसएससी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। -
गोवा कक्षा 12वीं का परिणाम डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।
Goa HSSC Result Out: लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.88 फीसदी
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.46 फीसदी है, जिसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.03 फीसदी और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.88 फीसदी रहा है। इस साल कुल 19,377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 18,497 परीक्षार्थी पास हुए। बता दें कि गोवा बोर्ड की पहली टर्म परीक्षा 10 नवंबर से 25 नवंबर, 2023 के बीच आयोजित की गई थी जबकि गोवा बोर्ड टर्म-2 परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
Goa HSSC Result Out: कहां कितना रहा पास प्रतिशत
संगुएम तालुका : 98.60 फीसदी
सालसेटे : 97.70 फीसदी
कानाकोना : 97.50 फीसदी
Goa Board 12th Result 2023: एसएमएस पर ऐसे पाएं
-
अपने फोन का मैसेजिंग एप शुरू करें। -
मैसेज बॉडी में GOA12SEAT NUMBER टाइप करें। -
निम्नलिखित में से किसी भी नंबर : 56263, 58888, या 5676750 पर संदेश भेजें। -
रिजल्ट उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X