{"_id":"5ef579208ebc3e4320275ab8","slug":"goa-board-hssc-result-2020-latest-update-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Board HSSC Result 2020: आज शाम पांच बजे जारी होंगे परीक्षा के परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Goa Board HSSC Result 2020: आज शाम पांच बजे जारी होंगे परीक्षा के परिणाम
Fri, 26 Jun 2020 11:47 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
गोवा बार्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2020
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएचएसएचएसई, गोवा बार्ड आज यानी 26 जून, 2020 को आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। बता दें कि गोवा बार्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित होंगे। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.gov.in है।
विज्ञापन
इसके लिए गोवा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी की है। जिसमें लिखा है कि एचएसएससी सार्वजनिक परीक्षा मार्च 2020 का परिणाम शुक्रवार, 26 जून 2020 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परिणामों की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।"
विज्ञापन
ऐसे देखें गोवा बार्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम-
चरण – 1 सबसे पहले छात्र गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण – 2 अब गोवा बोर्ड 12वीं या एचएसएससी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण – 4 उम्मीदवार इसके बाद अपने परिणाम अपने कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं।
चरण - 5 अपना परिणाम अच्छे से देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।
इस साल कुल 18,121 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 4,519 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम से, 5,582 कॉमर्स से, 5,107 साइंस से और 2,913 वोकेशनल कोर्सेज के थे। राज्य भर में 17 परीक्षा केंद्रों पर 9,317 लड़कियां और 8,804 लड़कों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई। COVID 19 महामारी के कारण कुछ विषय परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन बाद में 20- 22 मई, 2020 के बीच आयोजित की गईं। परिणाम 29 जून को स्कूलों को भेज दिए जाएंगे और 7 जुलाई से छात्र स्कूलों से अपनी मार्कशीट ले सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X