{"_id":"5f201b61f1ddf3020376e8e0","slug":"goa-board-10th-result-2020-declared-check-at-official-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Board SSC Result 2020: गोवा बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Goa Board SSC Result 2020: गोवा बोर्ड ने जारी किए 10वीं कक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक
Tue, 28 Jul 2020 06:05 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Goa Board 10th Result 2020 : गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम 28 जुलाई, 2020 को घोषित कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट यानी gbshse.gov.in पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस साल कुल 18,939 छात्र एसएससी परीक्षा 2020 में शामिल हुए। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 17,594 छात्रों ने परीक्षा पास कि, सफल होने वाले विद्यार्थियों का सफलता प्रतिशत 92.69 रहा।
विज्ञापन
गोवा बोर्ड में पिछले वर्ष 92.47 पास प्रतिशत रहा था। जिसमें लड़कियांं, लड़कों से आगे थी, उनका पास प्रतिशत 92.64 था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.31 फीसदी रहा था। बता दें कि यह परीक्षा 02 अप्रैल से आयोजित होने वाली थी, लेकिन COVID-19 के प्रकोप के बाद लॉकडाउन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा फिर 21 मई से 06 जून, 2020 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ें : UK Board Result 2020: कल खत्म होगा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार, 2019 में ऐसा रहा था परिणाम
विज्ञापन
गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020: कैसे चेक करें?
चरण 1 : सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट यानी gbshse.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : आवश्यक मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2020 को ध्यान से चेक कर डाउनलोड करें।
चरण 5 : अभ्यर्थी गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2020 का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढे़ें : RBSE Rajasthan Board Result 2020: 10वीं कक्षा में फिर एक बार लड़कियों ने मारी बाजी, राज्य शिक्षा मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी बधाई
कमेंट
कमेंट X