फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gla university three-day 'Creation' Competition started today

जीएलए में तीन दिवसीय ‘सृजन‘ प्रतियोगिता आज से

Thu, 06 Oct 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
gla university three-day 'Creation' Competition started today
डॉ. निर्भय कुमार मिश्रा - फोटो : gla

प्रतिवर्श की भांति इस बार भी जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के ‘सोशल इनीशिएटिव -प्रयास’ और यूथ स्ट्रांग मिशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘सृजन‘ का शानदार आगाज (आज) 1 से 3 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मेरठ, पलवल, नोएडा, ग्रटर नोएडा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद एवं अन्य जिलों के विद्यालयों के विद्यार्थी ‘‘इंटर स्कूल कॉम्पटीशन’’ में भाग लेंगे।

विज्ञापन


‘‘सोशल इनीशिएटिव - प्रयास’’ के एकेडमिक इनिशिएटिव मैनेजर जनमेजय मिश्रा एवं नितिन गौर ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में आज से होने वाले तीन दिवसीय ‘सृजन‘ कार्यक्रम में अलाप सिंगिग कॉम्पटीशन, मुद्रा डांस कॉम्पटीशन, जिज्ञासा साइंस मॉडलिंग, कलाकृति, मेधा क्विज, संवाद डिबेट कॉम्पटीशन, मंथन पावर पाइंट प्रजेन्टेशन, नुक्कड़ नाटक, स्पर्धा के अंतर्गत बास्केट बॉल, बेडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबाल, टेबल टेनिस एवं चेस आदि जैसे विभिन्न कॉप्टीशनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


यूथ स्ट्रांग के हेड निर्भय मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई के निदेशक एम.वी.वी प्रसादा राव होंगे तथा कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक भी उपस्थित होंगे। श्री मिश्रा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय सिर्फ अपने छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य जिले तथा मथुरा जिलों के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रति भी सकारात्मक सोच रखता है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिले और विश्वविद्यालय में होने वाले दर्जनों कॉम्पटीशनों में भाग लेकर छात्र आगे की ओर रूख करते रहें। उन्होंने बताया कि कॉम्पटीशन में भाग लेने के लिए कई जिलों के स्कूलों ने रजिस्ट्रशन कराया है। कार्यक्रम में करीब दो हजार विद्यार्थी भाग लेंगे, जिसमें विजयी होने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मानित कराया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed