जीएलए के रिकॉर्ड 123 छात्र इंफोसिस में चयनित, विश्वविद्यालय ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चेहरे पर खुषी, हाथों में मिठाई। एक दूसरे को बधाईयां देने का दौर भी अपने चरम पर ! हो भी क्यों न कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल जो किया है। तो हर शख्स चेहरे पर खुशी देखना जाहिर सी बात है। मौका था जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में देश-विदेश की जानीं-मानीं इंफोसिस लि. कंपनी के कैंपस प्लेसमेंट का।
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में इंफोसिस कंपनी ने दो-दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट किया। कंपनी के इस कैंपस प्लेसमेंट की तैयारियां शुरूआती दौर से जारी थीं। छात्र-छात्राओं को विषेश ट्रेनिंग व एक्सट्रा क्लासेस के माध्यम से इस मुकाम को पाने के लिए तैयार किया गया था। इंफोसिस के इस विशाल कैंपस प्लेसमेंट में 123 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
छात्र-छात्राओं के चयन हेतु इंफोसिस कंपनी ने सर्वप्रथम ऑनलाइन, ऑफलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू के माध्यम से ज्ञान को परखा। छात्र-छात्राओं के रोजगार हेतु आयोजित हुए कंपनी के कैंपस प्लेसमेंट में ऑनलाइन, ऑफलाइन टेस्ट में 477 छात्र-छात्राओं ने अपने भविष्य को आजमाया। जिसमें इंटरव्यू के लिए रिकॉर्ड 160 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। इंटव्यू में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जैसे ही जारी हुई तो 123 छात्रों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे यानि 123 छात्रों का इंफोसिस में चयन हुआ।
चयनित हुए बीटेक मैकेनिकल के छात्र अभिनव ने अपने चयन का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया। छात्र ने बताया कि इस सफलता को हासिल कराने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ ऐसी मेहनत की है जैसे कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ही यह परीक्षा थी। वास्तव में जीएलए में ज्ञान का भंडार है। चयनित हुई बीटेक कम्प्यूटर की छात्रा अपूर्वा ने बताया कि मुझे तो विश्वास ही नहीं था कि वह इस मुकाम को यूं ही हासिल करेंगी, लेकिन जीएलए से मिल रही बेहतरीन शिक्षा ने उन्हैं यह मुकाम दिलाया है। छात्रा को विश्वविद्यालय पर नाज है।
विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने छात्रों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्रों के चयन के पीछे कई कारण हैं, जिसमें विश्वविद्यालय में नियमित रूप से कैंपस प्लेसमेंट हेतु आने वाली कंपनियों की आवश्यकताओं यानि कोर्स में निरंतर सुधार, बेहतरीन ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट्स पर ध्यान करना एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर अवसर प्रदान करना। उन्होंने ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के डीन एवं हैड प्रो. ए.के. वर्मा का विषेश आभार जताया। साथ ही साथ अंजनी राय व अमित अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।
हर शब्द पर जीएलए की तारीफ
एक तरफ तो इंफोसिस कंपनी के सीनियर एसोसिएट लीड गौरव महाजन कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे तो दूसरी तरफ उनके हर शब्द पर जीएलए की भी तारीफ निकल रही थी। उन्होंने छात्रों को जीएलए में प्रतिवर्ष किए जा रहे कैंपस ड्राइव के बारे में जानकारी दी और चयनित हुए छात्र-छात्राओं की गतिविधि के बारे में बताया।
ऐसा प्लेसमेंट ड्राइव कभी नहीं देखा...
जीएलए विवि में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कंपनी अधिकारियों ने कहा कि प्रतिवर्ष देष के विभिन्न यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट में इंफोसिस कंपनी द्वारा रिकू्रटमेंट कैंपस ड्राइव किया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार कैंपस ड्राइव देखने को मिला हैं जिसमें इतने बेहतरीन प्रतिशत में छात्रों का चयन हुआ। वास्तव में जीएलए ने छात्रों के अंदर काबिलियत का लोहा मनवाया है।
कुलाधिपति ने जताया हर्ष
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के कुलाधिपति श्री नारायण दास अग्रवाल ने छात्रों के चयन पर खुशी जताते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति, निदेशक, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव एवं शिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि विश्वविद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत रंग लायी है। जिससे विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड छात्रों का चयन हुआ।
कमेंट
कमेंट X