GBU: भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में शामिल हुए जीबीयू के छात्र, शिक्षा और करियर से जुड़ी जानकारियां की हासिल
Gautam Buddha University: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी विभाग के संकाय सदस्यों और छात्रों ने भारत शिक्षा एक्सपो-2024 का दौरा किया। इस दौरान छात्रों को विभिन्न शिक्षा और करियर संबंधी विकल्पों को जानने का मौका मिला।
विस्तार
GBU: खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी विभाग, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक कार्यक्रम भारत शिक्षा एक्सपो-2024 का दौरा किया। भारत शिक्षा एक्सपो-2024, का अयोजन हाल ही में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बारे में
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, जो की उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अधिनियम 2002 द्वारा स्थापित है तथा यूपी अधिनियम संख्या 9, 2002, धारा 12-बी के तहत यूजीसी द्वारा अनुमोदित और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा पारित है।
विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने भारत शिक्षा एक्सपो-2024 में सक्रिय रूप से भाग लिया। एक्सपो में कई अन्य प्रमुख शिक्षाविदों और संस्थानों की भी भागीदारी थी। इसके अलावा, हैकथॉन, आइडियाथॉन और क्विज़ सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तथा विशेष परामर्श सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान जीबीयू-फूड टेक्नोलॉजी के छात्रों को विभिन्न शिक्षा और करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा के विभिन्न संस्थानों और ई-लर्निंग के बारे में सीखने और खुद को अपडेट करने का अवसर मिला।
भारत के शिक्षा क्षेत्र को प्रदर्शित करने के अलावा, भारत शिक्षा एक्सपो-2024 ने प्रदर्शित किया कि एक अनुभवात्मक, वास्तव में समावेशी और प्रगतिशील शिक्षा प्रणाली से भारत की भावी पीढ़ियां कैसे सुसज्जित हो सकती हैं।
कमेंट
कमेंट X