फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2026 Correction Date Extended: Edit Form by November 10, Check Fees and Details

GATE 2026: गेट परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए अब 10 नवंबर तक का समय; जानें कितना लगेगा शुल्क

Tue, 04 Nov 2025 03:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 03:25 PM IST
सार

GATE 2026 Correction: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर और श्रेणी जैसी जानकारी बदल सकते हैं। सुधार शुल्क का विवरण नीचे देख सकते हैं...
 

विज्ञापन
GATE 2026 Correction Date Extended: Edit Form by November 10, Check Fees and Details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार सुधार सुविधा का उपयोग आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर अपने एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड के जरिए कर सकते हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन से बदलाव कर सकते हैं उम्मीदवार?

रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर चयन, लिंग और श्रेणी (category) जैसी जानकारी को बदल सकते हैं। हर एडिटेबल फील्ड के लिए अलग शुल्क लगेगा। हालांकि, माता-पिता का नाम, पता, कॉलेज का नाम, स्थान, रोल नंबर और क्वालिफाइंग डिग्री की जानकारी में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2026: फॉर्म सुधार शुल्क (प्रति पेपर)

विवरण शुल्क
नाम बदलना 500 रुपये
जन्मतिथि बदलना 500 रुपये
परीक्षा शहर बदलना 500 रुपये
चुने गए पेपर में बदलाव 500 रुपये
दूसरा पेपर जोड़ना 500 रुपये
लिंग बदलकर महिला करना 500
लिंग बदलकर महिला से अन्य करना 500 रुपये + 900 रुपये = 1400 रुपये
श्रेणी बदलकर SC/ST करना 500 रुपये
SC/ST से अन्य श्रेणी में बदलना 500 रुपये (महिला या PwD उम्मीदवारों के लिए) /1400 रुपये (अन्य उम्मीदवारों के लिए)
Non-PwD से PwD या Dyslexic करना 500
PwD/Dyslexic से Non-PwD करना 500 रुपये (महिला या PwD उम्मीदवारों के लिए) / 1400 रुपये (अन्य उम्मीदवारों के लिए)
किसी अन्य श्रेणी में बदलाव 500 रुपये
विज्ञापन

GATE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि

आईआईटी गुवाहाटी गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित करेगा। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 कर दी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा फरवरी 2026 में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed