GATE 2026: गेट परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए अब 10 नवंबर तक का समय; जानें कितना लगेगा शुल्क
GATE 2026 Correction: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर और श्रेणी जैसी जानकारी बदल सकते हैं। सुधार शुल्क का विवरण नीचे देख सकते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवार सुधार सुविधा का उपयोग आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर अपने एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड के जरिए कर सकते हैं।
कौन-कौन से बदलाव कर सकते हैं उम्मीदवार?
रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, परीक्षा शहर, पेपर चयन, लिंग और श्रेणी (category) जैसी जानकारी को बदल सकते हैं। हर एडिटेबल फील्ड के लिए अलग शुल्क लगेगा। हालांकि, माता-पिता का नाम, पता, कॉलेज का नाम, स्थान, रोल नंबर और क्वालिफाइंग डिग्री की जानकारी में सुधार के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
GATE 2026: फॉर्म सुधार शुल्क (प्रति पेपर)
| विवरण | शुल्क |
|---|---|
| नाम बदलना | 500 रुपये |
| जन्मतिथि बदलना | 500 रुपये |
| परीक्षा शहर बदलना | 500 रुपये |
| चुने गए पेपर में बदलाव | 500 रुपये |
| दूसरा पेपर जोड़ना | 500 रुपये |
| लिंग बदलकर महिला करना | 500 |
| लिंग बदलकर महिला से अन्य करना | 500 रुपये + 900 रुपये = 1400 रुपये |
| श्रेणी बदलकर SC/ST करना | 500 रुपये |
| SC/ST से अन्य श्रेणी में बदलना | 500 रुपये (महिला या PwD उम्मीदवारों के लिए) /1400 रुपये (अन्य उम्मीदवारों के लिए) |
| Non-PwD से PwD या Dyslexic करना | 500 |
| PwD/Dyslexic से Non-PwD करना | 500 रुपये (महिला या PwD उम्मीदवारों के लिए) / 1400 रुपये (अन्य उम्मीदवारों के लिए) |
| किसी अन्य श्रेणी में बदलाव | 500 रुपये |
GATE 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि
आईआईटी गुवाहाटी गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित करेगा। आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 कर दी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा फरवरी 2026 में होगी।
कमेंट
कमेंट X