{"_id":"63f4dfd99f5bd76d4a0e83f8","slug":"gate-2023-answer-key-released-know-how-to-check-at-gate-iitk-ac-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GATE 2023 Answer Key Out: आईआईटी कानपुर ने जारी की गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2023 Answer Key Out: आईआईटी कानपुर ने जारी की गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें चेक
Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
GATE 2023 Answer Key Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 की उत्तर कुंजी आज यानी 21 फरवरी 2023 को जारी कर दी है।
विज्ञापन
Gate 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2023 Answer Key Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 की उत्तर कुंजी आज यानी 21 फरवरी 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
GATE 2023 Answer Key: 25 फरवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के आवेदक उम्मीदवार के प्रतिक्रिया पत्रक पहले ही जारी किया जा चुका है। GATE 2023 का आयोजन IIT कानपुर द्वारा गेट 2023 का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा चार, पांच, 11 और 12 फरवरी को किया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार उत्तर कुंजी से जुड़ी आपत्तियों पर 22 फरवरी से 25 फरवरी के बीच साक्ष्य के साथ चुनौती प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
GATE 2023 Result 16 मार्च तक तो स्कोर कार्ड 21 मार्च को
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से गेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उसके आधार पर GATE 2023 का परिणाम तैयार किया जाएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का परिणाम 16 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। जबकि गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 से आवेदन पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।GATE Answer Key 2023 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर कैंडिडेट लॉग इन पर जाएं। -
अपनी नामांकन आईडी / ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें। -
इसके बाद GATE 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें। -
संभावित स्कोर की गणना करने के लिए प्रतिक्रियाओं का मिलान करें।
कमेंट
कमेंट X