{"_id":"6152a0b58ebc3efb72068e34","slug":"gate-2022-registration-last-date-is-28-september-apply-by-following-these-steps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GATE 2022: आज आवेदन का अंतिम मौका, इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खारिज हो जाएगा आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2022: आज आवेदन का अंतिम मौका, इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खारिज हो जाएगा आवेदन
Thu, 30 Sep 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:28 PM IST
सार
GATE 2022: आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर है, जबकि पेपर, कैटेगरी या परीक्षा शहरों को बदलने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। 3 जनवरी 2022 को गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी खड़गपुर 30 सितंबर, 2021 को गेट 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, गेट 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एक या दो पेपरों में उपस्थित होने के लिए केवल एक ही आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है तो केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। अन्य आवेदनों को खारीज कर दिया जाएगा और आवेदन शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गेट 2022: कैसे करें आवेदन
- IIT GATE की आधिकारिक साइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण या लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
यह है महत्वपूर्ण जानकारी
- आवेदन शुल्क - महिला उम्मीदवारों को ₹750/- प्रति पेपर, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750/- प्रति पेपर और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1500/- प्रति पेपर का भुगतान करना होगा।
- तिथियां - आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर निर्धारित की गई है। जबकि पेपर, कैटेगरी या परीक्षा शहरों को बदलने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। 3 जनवरी 2022 को गेट 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X