फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022 registration last date is 28 september, apply by following these steps

GATE 2022: आज आवेदन का अंतिम मौका, इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो खारिज हो जाएगा आवेदन

Thu, 30 Sep 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 30 Sep 2021 01:28 PM IST
सार

GATE 2022: आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर है, जबकि पेपर, कैटेगरी या परीक्षा शहरों को बदलने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। 3 जनवरी 2022 को गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
GATE 2022 registration last date is 28 september, apply by following these steps
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी खड़गपुर 30 सितंबर, 2021 को गेट 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, गेट 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in के माध्यम से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि एक या दो पेपरों में उपस्थित होने के लिए केवल एक ही आवेदन पत्र भरना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करता है तो केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। अन्य आवेदनों को खारीज कर दिया जाएगा और आवेदन शुल्क भी वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

गेट 2022: कैसे करें आवेदन 

  • IIT GATE की आधिकारिक साइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण या लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

यह है महत्वपूर्ण जानकारी
  • आवेदन शुल्क - महिला उम्मीदवारों को ₹750/- प्रति पेपर, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹750/- प्रति पेपर और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹1500/- प्रति पेपर का भुगतान करना होगा।
  • तिथियां - आवेदन में बदलाव करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर निर्धारित की गई है। जबकि पेपर, कैटेगरी या परीक्षा शहरों को बदलने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। 3 जनवरी 2022 को गेट 2022 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed