गेट 2021: राउंड 3 आवंटन सूची जारी, सीट बुक करने के बाद नहीं की यह प्रक्रिया तो हो जाएगा नुकसान
गेट 2021 राउंड 3 सीट आवंटन सूची से संतुष्ट विद्यार्थियों को रविवार तक अपना अंतिम निर्णय जमा करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2021) राउंड 3 आवंटन सूची को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने राउंड 3 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल coap.iitd.ac.in पर सूची देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक गेट 2021 राउंड 3 सीट आवंटन सूची से संतुष्ट विद्यार्थियों को रविवार तक अपना अंतिम निर्णय जमा करना होगा। विद्यार्थियों को अपनी सीट रिजर्व करने के लिए 13 जून, 2021 तक दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा।
GATE 2021 राउंड 3 सीट आवंटन सूची: ऐसे देख सकते हैं लिस्ट
- कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट coap.iitd.ac.in पर जाएं।
- लॉग इन टैब पर क्लिक करें और यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद, आप आवेदन किए गए प्रत्येक संस्थान की स्थिति देख पाएंगे।
- विद्यार्थियों के पास "स्वीकार और फ्रीज (स्वाकार कर अपनी सीट बुक करना)", "रिटेन एंड वेट (मेन मेन्यू पर वापस जाएं और इंतजार करें)", "रिजेक्ट एंड वेट (अस्विकार कर इंतजार करना)" जैसे विकल्प होंगे।
सीट बुक करने के बाद क्या करना होगा
गौरतलब है कि गेट 2021 राउंड 3 काउंसलिंग में आवंटित सीट को स्वीकार करने वाले विद्यार्थी संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। सीट बुक करने के लिए विद्यार्थियों को दस्तावेजों को सत्यापित और फीस का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X