फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   From the academic session 2023-24 four-year integrated course will be Start

शैक्षणिक सत्र 2023-24: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की होगी पढ़ाई, एनसीटीई ने कहा- विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पायलट मोड पर चलेंगे बीएड कोर्स

Mon, 02 May 2022 04:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 May 2022 04:56 AM IST
सार

इसके साथ ही एनसीटीई ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई , रात 11.59 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इन कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (एनसीईटी) आयोजित करेगा।

विज्ञापन
From the academic session 2023-24 four-year integrated course will be Start
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने केंद्र और राज्य सरकारों के बहु-विषयक विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड कोर्स पायलट मोड पर चलाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एनसीटीई ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई , रात 11.59 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। इन कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट (एनसीईटी) आयोजित करेगा। इसकी मेरिट स्कोर के आधार पर सीट मिलेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव केसांग यांगज़ोम शेरपा की ओर से रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे पहले पिछले वर्ष अक्तूबर में जारी अधिसूचना के अनुसार, आईटीईपी एक दोहरी-वृहद समग्र स्नातक डिग्री है। इसमें बीए बीएड, बीएससी-बी.एड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे  देश भर के केंद्र और राज्य सरकार के बहु-विषयक विश्वविद्यालयों व संस्थानों में पायलट मोड में शुरू किया जा रहा है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीईटी) की मेरिट स्कोर के आधार पर सीट मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार, इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया है कि यह एक छात्र-शिक्षक को शिक्षा के साथ-साथ इतिहास, गणित, विज्ञान, कला, अर्थशास्त्र या वाणिज्य जैसे विशेष विषय में डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। इसमें अत्याधुनिक शिक्षा की जानकारी के साथ प्रारंभिक बचपन, देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) व समावेशी शिक्षा आदि के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।


वर्ष 2030 से चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम से होगा शिक्षकों का चयन
एनईपी के तहत 2030 से स्कूल में शिक्षकों का चयन चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम के आधार पर ही होगा।  इस नए कोर्स से छात्रों के एक साल की बचत भी होगी। अभी तक साल स्नातक डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई में निकल जाते हैं। उसके बाद दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम की पढ़ाई। इस प्रकार अभी तक पांच साल में बीएड कर पाते हैं। यदि कोई छात्र 12वीं कक्षा के बाद शिक्षक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता होगा तो वह सीधे बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड में दाखिला ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed