फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Free education for those you lost their parents in second wave in nasik maharashtra

पहल: कोरोना से अभिभावकों को गंवाने वाले बच्चों से फीस नहीं लेगा यह स्कूल, 10वीं तक देगा मुफ्त शिक्षा

Sat, 24 Jul 2021 08:26 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Jul 2021 08:26 AM IST
सार

एस्पालियर द एक्सपेरिमेंटल स्कूल ने उन बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का एलान किया, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना महामारी की दूसरी लहर में खो दिया

विज्ञापन
Free education for those you lost their parents in second wave in nasik maharashtra
एस्पालियर द एक्सपेरिमेंटल स्कूल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर ने देश के तमाम लोगों से काफी कुछ छीन लिया। इस दौरान हजारों बच्चे यतीम हो गए। इन्हीं बच्चों की मदद के लिए महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक स्कूल ने बड़ा फैसला किया। इस स्कूल ने पहल करते हुए उन बच्चों की फीस 10वीं कक्षा तक माफ करने की पहल की, जिन्होंने महामारी में अपने अभिभावकों को खो दिया। अब तक 18 छात्रों को स्कूल की इस योजना का लाभ मिल चुका है। बता दें कि स्कूल के इस कदम की काफी तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नासिक स्थित एस्पालियर द एक्सपेरिमेंटल स्कूल ने उन बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का एलान किया, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना महामारी की दूसरी लहर में खो दिया। इसके तहत अपने माता पिता के अकेले बच्चे को मदद दी जा रही है। वहीं, दो बच्चे होने की स्थिति में एक की फीस पूरी तरह माफ कर दी गई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इन बच्चों की फीस 10वीं कक्षा तक पढ़ाई के दौरान माफ रहेगी। स्कूल ने अब तक 18 बच्चों की मदद की है।

स्कूल ने कही यह बात

स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन जोशी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद हमें ऐसे तमाम बच्चों की कॉल्स मिलीं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया। ये बच्चे पढ़ाई छोड़ने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में हमने उनकी मदद करने का फैसला किया। सचिन ने बताया कि इन बच्चों की आर्थिक मदद सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि कई अन्य अभिभावक भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed