West Bengal: स्कूल के पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय को उपहार में दे दी 6 करोड़ की संपत्ति, पढ़िए कौन है ये शख्स
West Bengal: पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में स्थित पथ भवन स्कूल के एक पूर्व छात्र ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विश्व भारती विश्वविद्यालय को छह करोड़ रुपये की जमीन और एक इमारत उपहार में दी है।
विस्तार
West Bengal: पथ भवन स्कूल के एक पूर्व छात्र ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विश्व भारती विश्वविद्यालय को छह करोड़ रुपये की जमीन और एक इमारत उपहार में दी है। पथ भवन स्कूल, विश्व भारती विश्वविद्यालय का प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संस्थान है। यह स्कूल विश्वविद्यालय परिसर में ही स्थित है।
कौन है दान करने वाला इंसान?
पथ भवन स्कूल के पूर्व छात्र और भौतिक विज्ञान में कई पेटेंट रखने वाले वैज्ञानिक अरबिंद मुखर्जी और उनकी पत्नी नीता मुखर्जी, जोकि एक रिटायर्ड शिक्षक हैं, ने सिमंता पल्ली इलाके में विश्व भारती विश्वविद्यालय के नाम 72 डेसीमल की जमीन और 5,000 वर्ग फुट की 'पाथेर शेष' नाम की एक इमारत की है। अरबिंद मुखर्जी ने 1951-1957 के बीच पथ भवन स्कूल में पढ़ाई की।
विश्व भारती के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि दान की गई संपत्ति उनकी (अरबिंद मुखर्जी) स्वामित्व वाली संपत्ति है। दंपति और उनके बच्चे इस संपत्ति को बिना शर्त दान करने के लिए सहमत हैं। संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 6 करोड़ रुपये है। गुरुवार को औपचारिक तौर पर हैंडओवर की गई संपत्ति।
मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने यहां न सिर्फ अलग-अलग विषयों को सीखा, बल्कि इस स्कूल ने उनका आधार बनाया था। उन्होंने कहा, "विश्व भारती ने मेरे जीवन को ढाला। मुझे यहां कुछ भी बदसूरत नहीं लगता, मेरे लिए यहां सब कुछ सुंदर है। अब आश्रम अधिक अनुशासित है। मुझे अच्छा लगता है।"
कमेंट
कमेंट X