फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Former Gujarat Public Service Commission chief Dinesh Dasa took oath as UPSC member

UPSC: गुजरात लोक सेवा आयोग के पूर्व प्रमुख दिनेश दासा यूपीएससी में शामिल, सदस्य के रूप में ली शपथ

Fri, 29 Sep 2023 08:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 29 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

गुजरात लोक सेवा आयोग के पूर्व प्रमुख दिनेश दासा ने शुक्रवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Former Gujarat Public Service Commission chief Dinesh Dasa took oath as UPSC member
यूपीएससी के सदस्य दिनेश डासा - फोटो : social media

विस्तार

UPSC Member Dinesh Dasa: गुजरात लोक सेवा आयोग के पूर्व प्रमुख दिनेश दासा ने शुक्रवार को यूपीएससी सदस्य के रूप में शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दासा ने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर से वन कानून और सतत विकास में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वह फरवरी 2016 से जनवरी 2022 तक गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) के अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है, उसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जीपीएससी के प्रमुख के रूप में दासा के कार्यकाल के दौरान, आयोग ने 26,116 अधिकारियों की भर्ती के लिए 827 विज्ञापनों पर कार्रवाई की, जिसमें कुल 62 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। दासा दिसंबर 2020 से जनवरी 2022 तक अखिल भारतीय लोक सेवा आयोगों (पीएससी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन

स्थायी समिति हर साल राष्ट्रीय सम्मेलन में यूपीएससी अध्यक्ष द्वारा गठित नौ सदस्यीय निकाय है और यह विभिन्न मुद्दों पर यूपीएससी के साथ समन्वय करने के लिए सभी 29 राज्य पीएससी का प्रतिनिधित्व करती है। बयान में कहा गया है कि दासा राज्यों में सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए मॉडल पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न तैयार करने वाली मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed