फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   For the first time in India, non-army chief retired officer was made CDS, know the appointment process

2nd CDS of India: पहली बार गैर सेना प्रमुख रिटायर्ड अधिकारी को बनाया सीडीएस, जानें नियुक्ति प्रक्रिया व बदलाव

Wed, 28 Sep 2022 11:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 11:59 PM IST
सार

2nd CDS Of The India Know Interesting Facts: देश में पहली बार किसी गैर-सेना प्रमुख और रिटायर्ड अधिकारी को सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी सेना के संगठन और प्रशासनिक ढांचे में समय-समय पर कई बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन
For the first time in India, non-army chief retired officer was made CDS, know the appointment process
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Rtd) - फोटो : ANI

विस्तार

2nd CDS Of The India Know Interesting Facts: देश में पहली बार किसी गैर-सेना प्रमुख और रिटायर्ड अधिकारी को सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी सेना के संगठन और प्रशासनिक ढांचे में समय-समय पर कई बदलाव हुए हैं।

विज्ञापन

भारत सरकार ने 2019 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस का पद सृजित किया था। जनवरी, 2020 में तत्कालीन जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला था। 08 दिसंबर, 2021 को जनरल रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद लंबे समय तक रिक्त रहा। इसके बाद 28 सितंबर, 2022 को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया। सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इस बारे में पता होना बेहद आवश्यक है, ऐसी जानकारियां यहां इस खबर में दी गई है।   

विज्ञापन

सीडीएस की नियुक्ति कौन और कैसे करता है?

सीडीएस की नियुक्ति के लिए बुनियादी मानदंड बेहद सरल हैं। तीनों सेवाओं - भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना (IAF) और भारतीय नौसेना का कोई भी कमांडिंग ऑफिसर यानी सेना प्रमुख समेत शीर्ष सेवारत अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त प्रमुखों और कमांडर-इन-चीफ रैंक पर रहे अधिकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS के पद के लिए पात्र होता है। नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सैन्य अधिकारी की योग्यता-सह-वरिष्ठता के आधार पर निर्णय लेना होता है।

सीडीएस भारतीय सशस्त्र बलों के सेवारत अधिकारियों में से एक चार सितारा रैंक का अधिकारी होता है। सेना प्रमुखों में "फर्स्ट अमंग इक्वल्स" होता है। हालांकि, इस बार रक्षा मंत्रालय ने तीनों सैन्य बलों से सेवारत प्रमुखों समेत शीर्ष पांच सेवारत अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त प्रमुखों और कमांडर-इन-चीफ रैंक के अधिकारियों के नाम भी मांगें थे, जो जनवरी 2020 के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।
 

आजादी के बाद से अब तक हुए बड़े बदलाव

देश की आजादी के बाद से अब तक भारतीय सेना में बहुत कुछ बदला है। इसलिए भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भारतीय सेना की संरचना, कोर, ब्रिगेड और बटालियन आदि अहम जानकारियों से जुड़ीं बातें जानना जरूरी है। आइए देखते हैं इंडियन आर्मी के संगठनात्मक प्रमुख बदलावों को ... 
 

विज्ञापन

For the first time in India, non-army chief retired officer was made CDS, know the appointment process
प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) - फोटो : फाइल फोटो
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2022 में 28 सितंबर को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। सीडीएस केंद्र सरकार में सैन्य मामलों के सचिव भी होते हैं। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2021 में आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2019 दिसंबर में 31 तारीख को जनरल बिपिन रावत थल सेना प्रमुख के पद सेवानिवृत्त हुए थे और उन्हें 31 दिसंबर, 2019 को देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2019 में, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस पद सृजित किया गया।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2004 में, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया गया था। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2004 में, रक्षा उत्पादन और आपूर्ति विभाग का नाम बदलकर रक्षा उत्पादन विभाग कर दिया गया। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    1980 में, रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग बनाया गया था। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नवंबर 1965 में, रक्षा आवश्यकताओं के रक्षा आपूर्ति विभाग बनाया गया था। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नवंबर 1962 में रक्षा उपकरणों के अनुसंधान, विकास और उत्पादन के लिए रक्षा उत्पादन विभाग की स्थापना की गई थी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    1955 में, कमांडरों-इन-चीफ का नाम बदलकर थल सेना अध्यक्ष, नौ सेना अध्यक्ष और वायु सेना प्रमुख के रूप में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed