FMGE December 2022: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा दिसंबर सत्र के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
FMGE December 2022: विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।
विस्तार
FMGE December 2022: राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड/NBE की ओर से दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा/FMGE December 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक और योग्य हैं वे अपना आवेदन राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देंगे।
इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। आवेदन का लिंक इस तारीख को रात 11.55 बजे बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
क्या है परीक्षा का पूरा शेड्यूल?
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 05 से 10 अक्तूबर तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। FMGE December 2022 परीक्षा का आयोजन 04 दिसंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ड के मोड में होगी। वहीं, परीक्षा के परिणाम को 30 दिसंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
क्या है एफएमजीई?
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा का आयोजन हर साल दो बार किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड करता है। बता दें कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भारत में चिकित्सा की प्रैक्टिस करने और लाइसेंस पाने के लिए इस परीक्षा को क्वालिफाई करना आवश्यक होता है।
क्या रहेगा पेपर पैटर्न?
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा और इसमें बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 300 में से 150 अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा की अवधि 05 घंटे की होगी। परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से 7080 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर FMGE December 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X