फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FIR against three teachers of Pune school for thrashing 3 students over classroom ruckus

कार्रवाई : क्लास में हंगामा कर रहे छात्रों की पिटाई, तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 31 Jul 2022 08:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

छात्रों की बर्बरता से पिटाई करने को लेकर शिक्षकों पर किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर का है। 

विज्ञापन
FIR against three teachers of Pune school for thrashing 3 students over classroom ruckus
पुणे पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्लास में मस्ती और हंगामा करने वाले छात्रों की पिटाई करना स्कूल शिक्षकों को महंगा पड़ गया। छात्रों की बर्बरता से पिटाई करने को लेकर शिक्षकों पर किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर का है। 

विज्ञापन

बेंत से पीटे गए थे 10वीं छात्र

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुणे शहर के एक निजी स्कूल में तीन शिक्षकों ने कक्षा में हंगामा करने के लिए कक्षा 10वीं के तीन छात्रों को कथित तौर पर बेंत से पीटा था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। अधिकारी ने कहा कि तीन छात्रों में से एक के पिता द्वारा समर्थ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक परीक्षा में कम अंक देने की धमकी भी दी

पुणे पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिक्षकों में से एक ने 28 जुलाई को स्कूल में तीन छात्रों को उनकी कक्षा में बेंत से पीटा था। उनके द्वारा छात्रों को पहले स्टाफ रूम में ले जाया गया, जहां शिक्षक और उनके दो सहयोगियों ने मिलकर छात्रों की पिटाई की। इतना ही नहीं, आरोपों के अनुसार, शिक्षकों ने छात्रों को धमकी भी दी कि उन्हें आंतरिक परीक्षा में अंक भी कम दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच के बाद मामला दर्ज किया 

पुणे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने घर जाने के बाद अपने माता-पिता को पिटाई के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई, उन्होंने कहा कि पुणे के ससून जनरल अस्पताल में छात्रों की चिकित्सकीय जांच की गई। शिक्षकों पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed