फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fathers Day 2021: know the history, significance and importance of this day

पितृ दिवस: 110 वर्ष पूर्व सोनोरा ने क्यों की थी इस दिन की शुरुआत, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Sun, 20 Jun 2021 08:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 20 Jun 2021 08:18 AM IST
सार

यह दिन विशेष रूप से समाज में पिता द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
Fathers Day 2021: know the history, significance and importance of this day
Sonora Louise Smart - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के बीच, फादर्स डे 20 जून, 2021 को मनाया जाएगा। पिता के योगदान और उनके बच्चों के जीवन में उनके महत्व को पहचानने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई। यह दिन विशेष रूप से समाज में पिता द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए समर्पित है। लेकिन इस दिन की शुरुआत क्यों और कैसे हुई? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

सोनोरा ने इस वजह से की थी इस दिन की शुरुआत

इस दिन की शुरुआत संभवत: अमेरिका से हुई थी। इसकी शुरुआत कैसे हुई, इसकी कई कहानियां हैं। लेकिन आज हम आपको इसकी सबसे लोकप्रिय कहानी बताने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वाशिंगटन में सोनोरा लुईस स्मार्ट नामक एक महिला ने की थी। छोटी उम्र में ही सोनोरा ने अपनी मां को खो दिया था। इसके बाद से सोनोरा के पिता ने ही पूरे परिवार का पालन-पोषण किया। पिता के साथ-साथ एक मां का फर्ज भी अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1910 में पहली बार मनाया गया था पिता दिवस

वर्ष 1909 में, सोनोरा ने किसी सभा में मातृ दिवस के बारे में सुना। तब उन्हें यह विचार आया कि अगर मां की ममता के लिए एक दिन समर्पित किया जा सकता है, तो पिता के योगदान के लिए क्यों नहीं? उन्हें इसे आधिकारिक दिन बनाने के लिए संघर्ष किया। लोगों से बात की, जब जाकर कई स्थानीय पादरियों ने इस विचार को स्वीकार किया। ऐसा माना जाता है कि 19 जून 1910 को पहला अनौपचारिक फादर्स डे मनाया गया था।

विज्ञापन

कहां-कहां मनाया जाता है फादर्स डे

सभी देश एक ही तिथि पर पिता दिवस नहीं मनाते हैं। भारत, अमेरिका और कुछ अन्य देशों में जून के तीसरे रविवार (20 जून) को पिता दिवस मनाया जाता है। पुर्तगाल, स्पेन, क्रोएशिया और इटली सहित अन्य देशों ने 19 मार्च का दिन पिता को समर्पित किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और पापुआ न्यू गिनी में सितंबर माह में पिता दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed