फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   fake circular viral on social media claiming postponement of neet pg 2022 know full detail here

पड़ताल: क्या स्थगित हो गई है नीट पीजी परीक्षा, जानें वायरल हो रहे नोटिस की सच्चाई

Sat, 07 May 2022 06:05 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 07 May 2022 06:05 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक NBEMS की ओर से जारी किया गया एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG), 2022 की तारीख के स्थगित हो गई है।

विज्ञापन
fake circular viral on social media claiming postponement of neet pg 2022 know full detail here
पड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश-दुनिया में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया की धूम है। भारत में करोड़ों युवा हर रोज सोशल मीडिया पर लंबा समय बिताते हैं। वहीं, सोशल मीडिया लोगों के लिए मनोरंजन के साथ ही एक सूचना तंत्र के रूप में भी कार्य करता है। हालांकि, कई बार सोशल मीडिया के कारण लोग गुमराह भी होते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है फेक न्यूज। आज यह समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। हालांकि, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक टीम द्वारा इन झूठी खबरों की पोल खोल की जाती रही है। 
विज्ञापन

नीट पीजी 2022 के स्थगित होने की अफवाह

सोशल मीडिया पर एक NBEMS की ओर से जारी किया गया एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। इस सर्कुलर में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG), 2022 की तारीख के स्थगित हो गई है। इसमें बताया गया है कि नीट पीजी 2022 को स्थगित कर दिया गया है और यह अब 09 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है खबर की सच्चाई?

पीआईबी ने नीट पीजी के स्थगित होने की खबर को फेक न्यूज बताया है। पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के नाम से जारी एक #FAKE नोटिस में दावा किया गया है कि NEET PG परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब 9 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। यह खबर झूठ है। ऐसे असत्यापित नोटिसों/सर्कुलर के बहकावे में न आएं। NBEMS से संबंधित किसी भी जानकारी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्रॉस-चेक करें। 

विज्ञापन

NBEMS ने भी जारी की सूचना

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने भी इस फेक सर्कुलर पर नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में NBEMS ने कहा- ऐसा संज्ञान में आया है कि  कुछ तत्व गलत सूचनाओं का उपयोग करके झूठी जानकारी प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से किसी भी कार्यक्रम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। किसी भी सत्यापित जानकारी के लिए natboard.edu.in पर जाकर चेक जरूर करें। जुलाई, 2020 के बाद से बोर्ड की ओर से जारी की गई किसी भी नोटिस पर क्यूआर कोड होता है। इसे स्कैन जरूर करें। किसी भी आशंका की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट या 011-45593000 की सुविधा पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed