फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   fact check viral Paper Leak UP Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET exam news

पड़ताल : यूपीएसएसएससी पीईटी 2021 का पर्चा लीक होने का दावा! जानिए क्या है वायरल पेपर की सच्चाई?

Thu, 26 Aug 2021 12:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 12:54 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी के प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर यूपीएसएसएससी पीईटी के प्रश्न - पत्र के आउट यानी लीक होने की खबरें फैलनी लगीं। 

विज्ञापन
fact check viral Paper Leak UP Subordinate Services Selection Commission UPSSSC PET exam news
पड़ताल - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कराई जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET - Preliminary Eligibility Test) मंगलवार, 24 अगस्त, 2021 को राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई है। इस परीक्षा को लेकर जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

हालांकि, इन सबके बावजूद परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर यूपीएसएसएससी पीईटी के प्रश्न - पत्र के आउट यानी लीक होने की खबरें फैलनी लगीं। 
विज्ञापन


पर्चा लीक होने के इन दावों के साथ एक प्रश्न - पत्र भी साझा किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, वायरल संदेशों में साझा किए जा रहे प्रश्न - पत्र में केवल प्रश्नों की क्रम संख्या में बदलाव था। ऐसा कहा जा रहा था कि असली प्रश्न पत्र के क्वेश्चन को ऊपर - नीचे कर दिया गया हो। इसके साथ ही वायरल संदेश में पर्चा लीक होने के कारण से परीक्षा निरस्त करने की भी सूचना दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को छोड़कर कई मीडिया संस्थानों ने अपने यहां इसी वायरल संदेश के आधार पर ही परीक्षा निरस्त होने की खबरें में चला दी थीं। इन संदेशों के वायरल होने के बाद पुलिस, प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया। अमर उजाला की पड़ताल में यह दावा महज एक अफवाह साबित हुआ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्चा लीक होने के वायरल दावे को खारिज कर दिया।


अमर उजाला से बातचीत में यूपीएसएसएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने इन अफवाहों का खंडन किया है। सिंह ने कहा कि किसी भी तरीके का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। जो भी पेपर वायरल हो रहा है, वह गलत और फर्जी है। सोशल मीडिया में जो पर्चा वायरल हो रहा है, वह गलत है। मंगलवार को यह परीक्षा दो पारियों में हुई थी। इसमें 20,73,540 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed