फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Explainer: Students demands for re-exam, NTA NEET 2021 entrance exam, know why

NEET 2021: क्या फिर से आयोजित होगी नीट यूजी की परीक्षा, क्यों उठ रही है मांग? जानिए सब कुछ

Wed, 22 Sep 2021 11:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 22 Sep 2021 11:42 AM IST
सार

NTA NEET 2021: नीट 2021 के लिए उपस्थित होने वाले कई अभ्यर्थियों द्वारा फिर नीट परीक्षा आयोजित करने की मांग की जा रही है। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के समक्ष एक विस्तृत प्रतिनिधित्व भी किया है।

विज्ञापन
Explainer: Students demands for re-exam, NTA NEET 2021 entrance exam, know why
NTA NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

मेडिकल अभ्यर्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के समक्ष एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (प्रेजेंटेशन) प्रस्तुत किया है। साथ ही नीट 2021 प्रवेश परीक्षा को फिर से आयोजित करने और सीबीआई जांच की मांग की है। नीट 2021 प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों का कहना है कि 2016 में नीट की स्थापना की गई थी। इसके बाद पहली बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। इन बदलावों को समझने और पेपर पैटर्न के अनुकूल होने के लिए एनटीए को अधिक समय देना चाहिए था।
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा से पहले परीक्षा पैटर्न में अचानक हुए बदलावों की वजह से कई छात्र तनाव में थे। क्योंकि यह परीक्षा सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए साल में केवल एक बार आयोजित की जाती है, इसलिए हमें नए परीक्षा पैटर्न में खुद को ढालने के लिए कुछ और समय देना चाहिए था। बता दें कि एनटीए ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विभिन्न स्कूल शिक्षा बोर्डों द्वारा कम किए गए पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नीट 2021 प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में बदलाव किए गए थे।

विज्ञापन

छात्रों द्वारा पेश किए गए बिंदु इस प्रकार हैं: -

- नीट 2021 प्रवेश परीक्षा के दौरान कथित तौर पर पेपर लीक या धोखाधड़ी का मामला सबसे पहले राजस्थान के एक केंद्र में दर्ज किया गया था और उत्तर कुंजी तैयार करने के लिए पेपर को व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से दूसरे स्थान पर प्रसारित किया गया था।
- नीट 2021 की प्रवेश परीक्षा की तारीखें राज्य-स्तरीय सीईटी और विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के बहुत करीब थीं। इस वजह से यात्रा के दौरान छात्रों को विभिन्न समस्याएं का सामना करना पड़ा।
- 7 सितंबर, 2021 को छात्रों ने नीट फेज 2 के आयोजन के संबंध में एनटीए कार्यालय को एक लिखित मसौदा प्रस्तुत किया था और कहा गया था कि 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर जवाब दिया जाएगा, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed