{"_id":"5d6385218ebc3e93cf65554d","slug":"education-special-tv-channel-launched-for-class-1-to-11-students-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से 11वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ खास टीवी चैनल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहली से 11वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए शुरू हुआ खास टीवी चैनल
Mon, 26 Aug 2019 12:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। उनके लिए एक खास टीवी चैनल की शुरुआत की गई है। इस चैनल पर आने वाले कार्यक्रम स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई और शिक्षा को बेहतर व आसान बनाने में मदद करेंगे। यह चैनल तमिलनाडु सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को शिक्षा से संबंधित इस विशेष टीवी चैनल की शुरुआत की है। इस चैनल का नाम है ‘काल्वी थोलाइक्काटची’, यानी एजुकेशन टीवी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर इस चैनल की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य पहली कक्षा से लेकर 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को सुगम बनाना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : क्या है G-7, जिसमें हिस्सा ले रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर पर भी होगी बात
विज्ञापन
जानकारी दी गई है कि इस चैनल के लिए स्कूली बच्चों को ध्यान में रख कर कार्यक्रम बनाए जाएंगे। ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को उनके विषय वस्तु की चीजें रोचक तरीके से समझाई जा सकें।
ये भी पढ़ें : भारत से पहले इन देशों में रह चुकी थीं मदर टेेरेसा, जीवन से जुड़े ये 12 प्रश्न सुना देंगे पूरी कहानी
इतना ही नहीं, तमिलनाडु सरकार के अनुसार, इस चैनल पर शिक्षा के साथ-साथ नौकरियों व इससे संबंधित अन्य कई जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा मंत्री केए सेंगकोट्टायन ने लॉन्च कार्यक्रम में कहा कि अब बच्चे घर पर बैठकर भी सीख सकेंगे।
ये भी पढ़ें : अपने रटने की आदत में कर लें सुधार, याद करने के और भी हैं तरीके, IAS इरा ने बताएं कुछ राज
कमेंट
कमेंट X