फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Ministry set up a high-level panel to strengthen the assessment and accreditation of HEI

Higher Education: संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता को मजबूती के लिए समिति गठित, डॉ राधाकृष्णन करेंगे नेतृत्व

Fri, 04 Nov 2022 05:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 05:45 PM IST
सार

Higher Education: शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है।

विज्ञापन
Education Ministry set up a high-level panel to strengthen the assessment and accreditation of HEI
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Higher Education: शिक्षा मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन और मान्यता को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया है। पैनल की अध्यक्षता आईआईटी कानपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ के राधाकृष्णन करेंगे। 

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डॉ के राधाकृष्णन आईआईटी काउंसिल की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। समिति के जनादेश में मूल्यांकन और मान्यता प्रक्रियाओं को मजबूत करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में परिकल्पित राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद के लिए एक रोड मैप तैयार करना शामिल है। 

विज्ञापन

भारत दुनिया में सबसे बड़ी और विविध शिक्षा प्रणाली

अधिकारी ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी और विविध शिक्षा प्रणालियों में से एक है। इसमें गुणवत्ता को बनाए रखने के प्रयास को उच्च शिक्षण संस्थानों के कामकाज का एक अभिन्न अंग बनाने में वैश्विक मान्यता और एक्रिडेशन का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है। एक्रिडेशन सूचित समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से संस्थानों को उनकी यूएसपी, ताकत और कमजोरियों को समझने में सहायक रहता है। अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा योजना का निर्माण और संसाधन आवंटन के आंतरिक क्षेत्रों की पहचान की सुविधा प्रदान करता है।  

ये हैं समिति के अन्य सदस्य 

समिति के अन्य सदस्यों में मृदुल हजारिका, कुलपति, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय, असम; भरत भास्कर, प्रोफेसर, आईआईएम, लखनऊ और संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय आदि शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान की मान्यता की स्थिति संस्थान में दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में छात्रों, नियोक्ताओं और समाज के लिए विश्वसनीय जानकारी के स्रोत के रूप में कार्य करती है। इसलिए इन सभी फैक्टर के संबंध कार्य योजना बनाने के लिए समिति गठित की गई है। यह संस्थानों के मार्गदर्शक के तौर पर काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed