फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister says Karnataka Schools to re-open for Classes 6 to 8 from February 22

कर्नाटक: 22 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल

Tue, 16 Feb 2021 02:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Feb 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
Education Minister says Karnataka Schools to re-open for Classes 6 to 8 from February 22
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कर्नाटक में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल 22 फरवरी से फिर से खुलेंगे। सूबे के शिक्षा मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। स्कूल खुलने को लेकर एसओपी भी जारी हो गई है। छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा और नियमित अंतराल में हाथ धोने होंगे। शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। बंगलूरू जिले और केरल बॉर्डर क्षेत्रों के स्कूलों में सिर्फ आठवीं कक्षा की कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। केरल से आने वाले छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने के लिए कोरोना नकारात्मक प्रमाणपत्र देना होगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Bihar Board 10th Exams 2021: 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी कल से देंगे दसवीं कक्षा की परीक्षाएं
विज्ञापन


अभी तक छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे थे। बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है। अब धीरे-धीरे स्कूल खुल रहे हैं। एसओपी के अनुसार, हर दिन कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। हर दिन सेशन खत्म होने के बाद सभी कक्षाओं को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। कक्षाओं में आने वाले सभी छात्रों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि आज

सूबे में नौवीं और इससे ऊपर की कक्षाओं के स्कूल 1 जनवरी से ही खुल गए हैं। वहीं, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 15 जनवरी से खोल दिया गया है। नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों की नियमित कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हो गई हैं। बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी और एसएसएलसी की तिथियां भी जारी कर दी हैं। प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स या प्लस 2 के लिए परीक्षा 24 मई से 10 जून तक होंगी और एसएसएलसी परीक्षा 14 जून से 25 जून के बीच होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed