फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Education Minister Ramesh Pokhriyal says No CBSE Board Exams Till February 2021

शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा- फरवरी 2021 तक नहीं होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं

Tue, 22 Dec 2020 05:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Ramesh Pokhriyal  says No CBSE Board Exams Till February 2021
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि फरवरी 2021 तक बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं घटाए गए सिलेबस के आधार पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में 33 फीसदी आंतरिक विकल्प दिया जाएगा। कुल सिलेबस का 30 फीसदी हिस्सा खत्म कर दिया गया है और कुछ राज्यों ने इसे घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MHT CET MBA Admission 2020: संशोधित शेड्यूल जारी, यहां देखें
विज्ञापन


 

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ लाइव बातचीत के दौरान यह बात कही है। 2021 बोर्ड परीक्षाओं पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इंटरनल परीक्षाओं के लिए एक टीम का गठन होगा। उन्होंने कहा कि कई सीबीएसई स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसलिए, ऑनलाइन परीक्षाएं संभव नहीं हैं। शिक्षा मंत्री वेबिनार के जरिए शिक्षकों से संवाद कर रहे हैं और उनके प्रश्नों का जवाब दे रहे हैं।



इसे भी पढ़ें-इंडिया स्पेलिंग बी के विजेताओं की घोषणा, 20 से ज्यादा राज्यों के स्कूली बच्चों ने लिया था हिस्सा
 

उन्होंने कहा कि फरवरी के बाद कब परीक्षाएं होंगी इस पर विचार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना महामारी की वजह से कराने में देरी हो रही है। कोरोना के वक्त शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है। ऑनलाइन मोड से शिक्षा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश होगा, जहां स्कूली स्तर पर ही एआई की पढ़ाई शुरू होगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने इस साल जेईई, एनईईटी परीक्षा का आयोजन किया है।कोरोना महामारी के बीच आयोजित यह सबसे बड़ी परीक्षा में से एक थी।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ अपने संवाद में कहा कि छात्रों के मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए मंत्रालय ने काफी काम किया है। जिमें फिट इंडिया मूवमेंट, ऑनलाइन योगा सेशन, ऑनलाइन प्रोग्राम सहित तमाम ऐक्टिविटी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed