केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया के जरिए लाइव आएंगे। शिक्षा मंत्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों से संवाद करने के लिए लाइव आएंगे। माना जा रहा है कि इस लाइव वेबिनार के जरिए शिक्षा मंत्री केंद्रीय विद्यालयों के फिर से खुलने को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्रीय विद्यालय बंद हैं और छात्रों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए शिक्षा दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021 : आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब 23 तक कर सकेंगे आवेदन
यह पहली बार नहीं है जब शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया के जरिए लाइव आकर छात्रों से संवाद करेंगे। दरअसल, निशंक इससे पहले भी छात्रों की समस्याओं को लेकर कई बार अपने सोशल मीडिया के जरिए लाइव आ चुके हैं और उनसे संवाद कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार शिक्षा मंत्री छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा करेंगे। कई छात्रों ने ट्विटर पर शिक्षा मंत्री से देशभर में स्कूलों के फिर से खुलने को लेकर सवाल पूछे हैं। कई छात्रों का कहना है कि स्कूलों को कोविड-19 वैक्सिन के बाद खोलना चाहिए, जबकि कई चाहते हैं कि जल्दी स्कूल खुले ताकि उनका सिलेबस पूरा हो सके।
इसे भी पढ़ें-... तो यूपी के सभी कॉलेज छात्रों को जाना चाहिए जेल, जानिए राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा
I will be going #live to interact with the students of Kendriya Vidyalaya on 18th January at 12 noon.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) January 17, 2021
Join the session #live on my Twitter /FB pages, 🔎for username: @DrRPNishank.
Looking forward to the interaction!#EducationMinisterGoesLive pic.twitter.com/iiX5bNjmZf
शिक्षा मंत्री ने इससे पहले लाइव आकर सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्री ने पिछले साल 31 दिसंबर को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी की थी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से होंगी।
कमेंट
कमेंट X