{"_id":"626a9491d2dace10712996c5","slug":"education-minister-dharmendra-pradhan-will-launch-mandate-document-of-national-curriculum-framework-on-29-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Curriculum Framework: कल सामने आएगा राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा का आधिकारिक निर्देश पत्र, शिक्षा मंत्री करेंगे जारी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
National Curriculum Framework: कल सामने आएगा राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा का आधिकारिक निर्देश पत्र, शिक्षा मंत्री करेंगे जारी
Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
सार
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जानकारी दी कि आधिकारिक निर्देश पत्र राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा की विकास प्रक्रिया, इसकी अपेक्षित संरचना, इसके उद्देश्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कुछ बुनियादी सिद्धांतों का वर्णन करती है।
विज्ञापन
Education Minister Dharmendra Pradhan
- फोटो : ANI
विस्तार
कल शुक्रवार 29 अप्रैल, 2022 को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (National Curriculum Framework) का आधिकारिक निर्देश पत्र देश के सामने आ जाएगा। देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस आधिकारिक निर्देश पत्र को जारी करेंगे। इस निर्देश पत्र में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की विकास प्रक्रिया, संरचना और उद्देश्य सूचीबद्ध होंगे। गरुवार को अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 चार क्षेत्र- स्कूल शिक्षा, बचपन में आरंभिक देखभाल और शिक्षा (ECCE), अध्यापक शिक्षा और प्रौढ़ शिक्षा में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (एनसीएफ) के विकास की सिफारिश करती है। इन पाठ्यक्रम रूपरेखाओं के विकास के लिए जानकारी प्रदान करने के लिहाज से एनईपी, 2020 के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के अंतर्गत इस पर आधारित कुल 25 विषयों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जानकारी दी कि आधिकारिक निर्देश पत्र राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा की विकास प्रक्रिया, इसकी अपेक्षित संरचना, इसके उद्देश्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के कुछ बुनियादी सिद्धांतों का वर्णन करती है। राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा को एक सहयोगी और परामर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, जो जिले से शुरू होकर राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर तक है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा के विकास के लिए स्थिति पत्रों के दिशा-निर्देश इस आधिकारिक निर्देश पत्र का अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X