NIRF Ranking 2022: एनआईआरएफ रैंकिंग 15 को होगी जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे लॉन्च
NIRF Ranking 2022: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार, 12 जुलाई को ट्विटर पर घोषणा की गई कि नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत इंडिया रैंकिंग्स 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री 15 जुलाई को सुबह 11 बजे बाद जारी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
National Institutional Ranking Framework 2022: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2022 को केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा शुक्रवार, 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार, 12 जुलाई को ट्विटर पर घोषणा की गई कि नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत इंडिया रैंकिंग्स 2022 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री 15 जुलाई को सुबह 11 बजे बाद जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें : CUET UG 2022: 98% छात्रों को पसंदीदा शहर में मिलेगा परीक्षा केंद्र, जानें बदलाव पर क्या बोले यूजीसी प्रमुख
NIRF Ranking 2022: इस आधार पर होती है रैंकिंग तैयार
मंत्रालय ने कहा कि इस वार्षिक रैंकिंग के तहत विभिन्न श्रेणियों और सब्जेक्ट डोमेन में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) को रैंक तैयार करने के लिए पद्धति की रूपरेखा तैयार की जाती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) इंडिया रैंकिंग 2022 की घोषणा विश्वविद्यालय, कॉलेज और अनुसंधान संस्थानों में प्रबंधन, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग - ARIIA), कानून समेत कुल मिलाकर, 11 श्रेणियों में निर्धारित मानदंडों के तहत की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CUET Admit Card: सीयूईटी यूजी के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां पढ़ें डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
NIRF Ranking की 2015 में हुई थी शुरुआत
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) को MHRD द्वारा अप्रूव किया गया था और 29 सितंबर, 2015 को तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के द्वारा लॉन्च किया गया था। यह ढांचा देश भर के संस्थानों को रैंक करने के लिए एक कार्यप्रणाली की रूपरेखा तैयार करता है। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों की रैंकिंग के लिए व्यापक मापदंडों की पहचान करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित एक कोर समिति द्वारा व्यापक समझ के आधार पर समग्र रैंकिंग सिफारिश की जाती है। मापदंडों में मोटे तौर पर टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्स (TLR); रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (RP); ग्रेजुएशन आउटकम्स (GO); आउटरीच और इन्क्लूसिविटी (OI); और पीर परसेप्शन (PP) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : JEE Advance 2022: जेईई एडवांस के लिए इस दिन शुरू होंगे आवेदन, कट ऑफ पर जानें एक्सपर्ट व्यू
कमेंट
कमेंट X