फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   duet result 2021 sarkari result nta released scorecard for 3 mphil and phd courses at nta.ac.in

DUET Result 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा डीयूईटी का रिजल्ट जारी, एमफिल-पीएचडी दाखिले के लिए स्कोर कार्ड भी जारी

Thu, 02 Dec 2021 03:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 03:48 PM IST
सार

DUET Result 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, डीयूईटी परिणाम 2021 और तीन एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए स्कोर कार्ड जारी किया गया है।

विज्ञापन
duet result 2021 sarkari result nta released scorecard for 3 mphil and phd courses at nta.ac.in
DUET Result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, डीयूईटी परिणाम 2021 जारी किया गया है। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तीन एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए स्कोर कार्ड भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन

परीक्षाएं 26 सितंबर से 30 सितंबर, 2021 और 01 अक्तूबर, 2021 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर कार्ड और परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देश भर के विभिन्न 27 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे। DUET रिजल्ट 2021 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक और तरीका भी साझा किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

DUET परिणाम 2021 ऐसे डाउनलोड करें एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए स्कोर कार्ड :-

  1. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध 'लेटेस्ट' सेक्शन पर जाएं।
  3. दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें, “Public Notice 01 December 2021 Display of Score Card for 03 M.Phil./Ph.D. Courses (List-III) of Delhi University Entrance Test (DUET)-2021. 
  4. लॉग इन करने के लिए फॉर्म नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. स्कोर कार्ड की जांच करें और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

 

समस्या आने पर एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऊपर साझा किए गए आधिकारिक लिंक से DUET परिणाम 2021 की जांच करें। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को duet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

अंतरिम उत्तर कुंजी अक्तूबर में जारी हुई थी

अंतरिम उत्तर कुंजी 25 अक्तूबर, 2021 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने के लिए 2 दिन का समय दिया गया था। DUET परिणाम 2021 और अंतिम उत्तर कुंजी पूरी तरह से उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर आधारित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed