फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU UG Admission Mid entry window open at CSAS portal; Register till 9 Sep

DU UG Admission: स्नातक में दाखिले के लिए खुली है मिड एंट्री विंडो, नौ सितंबर से पहले कर दें आवेदन

Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

DU UG Admission Mid-Entry: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश से चूके उम्मीदवारों के पास मिड एंट्री स्कीम से दाखिला पाने का एक शानदार मौका है। संबंधित उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
 

विज्ञापन
DU UG Admission Mid entry window open at CSAS portal; Register till 9 Sep
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) 2024 के तहत अब तक दाखिले लेने से चूके छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। ऐसे छात्र अब भी डीयू की दाखिला रेस का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए छात्रों को मिड एंट्री के माध्यम से सिस्टम में प्रवेश करना होगा।

विज्ञापन


बीते सप्ताह दूसरी आवंटन सूची के दाखिले संपन्न होने के बाद भी अभी कुछ कोर्सेज में कुछ सीटें शेष हैं। ऐसे में अब उन छात्रों को मौका मिलेगा जो कि सीएसएएस में आवेदन करने से चूक गए थे। इसके लिए नौ सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन करने का मौका है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीएसएएस में पहले आवेदन कर चुके छात्र अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं व नई वरीयताओं को जोड़ भी सकते हैं। इसके साथ ही सात सितंबर पांच बजे ही उनके डैश बोर्ड पर किस कॉलेज में किस कोर्स की सीट खाली है, इसकी जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कई कोर्स में कुछ सीटें बची होने के कारण खोला जा रहा विकल्प सीटें देखकर वरीयता को दोबारा भर सकेंगे छात्र, नई को जोड़ा भी जा सकेगा

एक हजार रुपये शुल्क देना होगा

मिड एंट्री के लिए छात्रों को एक हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सीट आवंटन की तीसरी सूची 11 सितंबर को जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि दो आवंटन सूची के बाद डीयू की 71,500 सीटों पर अब तक 74,108 दाखिले हो चुके हैं। कई कॉलेजों में कुल सीटों से अधिक दाखिले हुए हैं। जबकि 45,298 छात्र अपनी सीट से संतुष्ट होकर उसे फ्रीज कर चुके हैं। जबकि सीट अपग्रेड कराने के लिए 28810 ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed